सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   West Asia crisis Iran Threatens US Over Blockade of Hormuz Says It Will Sink US Ships with Very First Missile

West Asia War: होर्मुज की नाकेबंदी पर ईरान की US को धमकी, कहा- पहली मिसाइल से ही अमेरिकी जहाजों को डुबो देंगे

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 16 Apr 2026 09:13 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी कर दी है, जबकि ईरान ने अमेरिकी जहाजों को डुबोने की धमकी दी है। 

West Asia crisis Iran Threatens US Over Blockade of Hormuz Says It Will Sink US Ships with Very First Missile
अमेरिका-ईरान झंडा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच हुई बातचीत नाकाम होने के बाद हालात बिगड़ गए हैं। अमेरिका ने अरब और ओमान की खाड़ी में ईरानी बंदरगाहों की पूरी तरह नाकेबंदी कर दी है। अब किसी भी देश का जहाज ईरान के बंदरगाहों पर न तो आ सकता है और न ही वहां से जा सकता है। अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ओमान की खाड़ी में लगातार गश्त कर रहे हैं।
Trending Videos


ईरान ने दी धमकी
इस कार्रवाई पर ईरान ने बहुत सख्त रुख अपनाया है। ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई ने अमेरिका को सीधी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी करने का फैसला करता है, तो ईरान अमेरिकी जहाजों को डुबो देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहसिन रेजाई को पिछले महीने ही सैन्य सलाहकार नियुक्त किया गया था। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या ट्रंप अब होर्मुज जलडमरूमध्य के पुलिस बनना चाहते हैं? उन्होंने सवाल किया कि  क्या यह वास्तव में आपका काम है? क्या यह अमेरिका जैसी शक्तिशाली सेना का काम है? एक सरकारी टीवी चैनल को दिए बयान में रेजाई ने कहा कि अमेरिकी जहाज ईरान की पहली मिसाइल की मार से ही समुद्र में डूब जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि ये जहाज निश्चित रूप से ईरानी मिसाइलों की चपेट में आ सकते हैं और हम इन्हें नष्ट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: West Asia Crisis: अमेरिका होर्मुज में नाकेबंदी से ईरान पर शिकंजा कस रहा, US की नौसेना ने ईरानी जहाज को खदेड़ा

मोहसिन रेजाई नहीं चाहते युद्धविराम
रेजाई ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका ईरान पर जमीनी हमला करता है, तो यह ईरान के लिए और भी अच्छा होगा। उन्होंने दावा किया कि वे हजारों अमेरिकी सैनिकों को पकड़ लेंगे और फिर हर एक बंधक सैनिक के बदले अमेरिका से एक अरब डॉलर की मांग करेंगे। रेजाई ने साफ किया कि वे व्यक्तिगत रूप से युद्धविराम को आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं।

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने की अपील
बढ़ते तनाव को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने एक बार फिर शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय गहरे तनाव और मानवीय पीड़ा के दौर से गुजर रही है। उन्होंने सभी देशों से बातचीत करने, तनाव कम करने और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करने को कहा है।

पोप लियो की शांति की अपील
वहीं, पोप लियो ने भी कहा है कि दुनिया शांति के लिए तरस रही है। उन्होंने हिंसा और युद्ध का रास्ता छोड़कर प्रेम और न्याय अपनाने पर जोर दिया। पोप ने कहा कि युद्ध से होने वाली मौत और विनाश के दर्द को अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed