फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia-launches-ballistic-missile-and-drone-attack-on-kyiv-Volodymyr-zelensky-seeks-patriot-system-from-us

यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला: कीव पर बरसाईं मिसाइलें और ड्रोन, तीन की मौत; जेलेंस्की ने US से क्या मांगी मदद?

Sat, 01 Aug 2026 08:53 AM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, कीव
पीटीआई, कीव Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 01 Aug 2026 08:53 AM IST
सार

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया, जिससे कई रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा और जानमाल की हानि हुई। हमले के बाद बचाव दल प्रभावित इमारतों में फंसे लोगों की तलाश में जुटा है। हाल के दिनों में बढ़े हवाई हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से उन्नत हवाई रक्षा प्रणाली उपलब्ध कराने की अपील दोहराई है।

विज्ञापन
russia-launches-ballistic-missile-and-drone-attack-on-kyiv-Volodymyr-zelensky-seeks-patriot-system-from-us
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर शुक्रवार रात से शनिवार तड़के तक बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


कीव के मेयर विताली क्लिचको ने टेलीग्राम पर बताया कि सोलोमियांस्की जिले में पांच मंजिला एक रिहायशी इमारत मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। इमारत के भीतर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं, इमारत के आंगन में आग भी लग गई। क्लिचको ने बताया कि शेवचेंकिव्स्की जिले की एक अन्य रिहायशी इमारत की पहली और दूसरी मंजिल का हिस्सा ढह गया। यहां भी लोगों के फंसे होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि राजधानी के डारनित्स्की जिले में गोदामों में भी आग लग गई है।
विज्ञापन


एक हफ्ते में कितने लोगों की मौत? 
  • यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब दो दिन पहले ही रूस ने पूरे यूक्रेन में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमला किया था।
  • उस हमले में 10 नागरिकों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे।
  • वहीं, रूस की एक मिसाइल पोलैंड के हवाई क्षेत्र में भी प्रवेश कर गई थी।
अमेरिका से किन हथियारों की मांग कर रहे जेलेंस्की?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की लगातार अमेरिका और अन्य पश्चिमी सहयोगी देशों से पैट्रियट एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं, ताकि रूस के मिसाइल हमलों का प्रभावी जवाब दिया जा सके। शुक्रवार देर रात जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इसी सप्ताह वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई अपनी बैठक पर भी चर्चा की। जेलेंस्की ने उस बैठक को "सकारात्मक और उपयोगी" बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर लिखा, "हमारे देश पर रूस के हवाई हमले लगातार जारी हैं। हवाई रक्षा प्रणाली, विशेष रूप से बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के लिए पैट्रियट सिस्टम के इंटरसेप्टर, हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं।"


पैट्रियट सिस्टम पर ट्रंप ने क्यों नहीं लिया अंतिम फैसला?
जुलाई में अंकारा में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियट सिस्टम बनाने का लाइसेंस देगा। हालांकि, शुक्रवार को मैरीलैंड स्थित कैंप डेविड में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed