पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several killed in apartment building fire broke out in Belgium s Antwerp know details

Antwerp Fire: बेल्जियम के एंटवर्प में भीषण अग्निकांड, 10 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग; कई लोगों की मौत

Wed, 01 Jul 2026 04:20 PM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 01 Jul 2026 04:20 PM IST
सार

बेल्जियम के एंटवर्प शहर में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग से बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद दमकल और बचाव दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी इमारत को खाली कराया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में कई लोगों की जान गई है तथा अनेक लोग घायल हुए हैं। हालांकि मृतकों की अंतिम संख्या अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

विज्ञापन
Several killed in apartment building fire broke out in Belgium s Antwerp know details
अपार्टमेंट में लगी भीषण आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/AdobeStock

विस्तार

उत्तरी बेल्जियम के एंटवर्प शहर में बुधवार को एक 10 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। एंटवर्प अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही बड़े पैमाने पर आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की गई। अग्निशमन दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया, जहां उन्होंने बचाव और आग बुझाने के कार्य शुरू किए।
विज्ञापन


पुलिस की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक, 10 मंजिला इस इमारत में करीब 200 लोग रहते हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही हताहतों की सटीक संख्या का खुलासा किया गया है। बचाव अभियान जारी है और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। इस दुखद घटना से स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन


10 मंजिला इमारत में कैसे लगी आग? 
अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 9:53 बजे फायर ब्रिगेड को एंटवर्प के लिंकेरोएवर इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत की आठवीं मंजिल पर भीषण आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 200 से अधिक लोगों के रहने वाली इस इमारत को पूरी तरह खाली करा लिया गया। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कई लोगों की मौत हुई है। कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं।


प्रशासन ने क्यों जारी की एडवाइजरी?
प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए धुएं के कारण घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने की अपील की है। पुलिस ने बयान में कहा, "धुएं से प्रभावित स्थानीय निवासी अपनी खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें और आवश्यकता पड़ने पर वेंटिलेशन सिस्टम भी बंद कर दें।"

घटनास्थल पर तलाशी, बचाव और नुकसान का आकलन करने का काम जारी है। मृतकों की संख्या और नुकसान की पूरी जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed