फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   several killed in helicopter crash in Brazil's Rio de Janeiro

ब्राजील में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: जंगल में आग लगी, तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत; कैसे हुआ हादसा?

Sun, 09 Aug 2026 10:27 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जनेरियो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जनेरियो। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Aug 2026 10:27 AM IST
सार

ब्राजील के रियो डी जनेरियो में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर जंगल में गिरा, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। पायलट के साथ कोलंबिया के एक ही परिवार की तीन महिलाएं भी सवार थीं। हादसे के बाद मलबे में आग लग गई और दमकल की टीमों ने राहत-बचाव का काम किया। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
several killed in helicopter crash in Brazil's Rio de Janeiro
ब्राजील में हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/@hbj_r77032

विस्तार

ब्राजील के शहर रियो डी जनेरियो में एक हेलिकॉप्टर जंगल वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दमकल विभाग ने बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


कहां हुआ हादसा?
हादसा शनिवार (स्थानीय समय) को सुबह करीब 11:11 बजे ऑल्टो दा बोआ विस्टा के विस्टा चिनेसा इलाके में हुआ। दमकल विभाग को घटनास्थल पर भेजा गया। बाद में घने पेड़-पौधों वाले इलाके में हेलिकॉप्टर का मलबा मिला।
विज्ञापन


शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, विशेष दलों ने जमीन के रास्ते हादसे वाली जगह तक पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया। हेलिकॉप्टर गिरने के बाद वहां आग भी लग गई थी, जिसे बुझाने के लिए दमकल की टीमें तैनात की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में कौन-कौन शामिल हैं?
हादसे में हेलीकॉप्टर का पायलट और कोलंबिया की तीन महिलाएं सवार थीं। तीनों महिलाएं एक ही परिवार की सदस्य थीं।

ये भी पढ़ें: ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की सेहत पर अटकलें: सामने आया नया वीडियो? क्या है इसकी सच्चाई

अधिकारियों ने शुरुआत में चार लोगों की मौत की पुष्टि की। लेकिन मृतकों की पहचान और अन्य जानकारी अभी जारी नहीं की गई।

रियो डी जनेरियो के मेयर ने क्या कहा?
रियो डी जनेरियो के मेयर एडुआर्डो कैवेलिएरे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, विस्टा चिनेसा के पास तिजुका नेशनल पार्क में आज हुए हेलिकॉप्टर हादसे के पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। 

उन्होंने बताया कि उन्होंने ब्राजील की विमानन एजेंसी (एएनएसी) के अधिकारियों से भी संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि रियो प्रशासन ने एएनएसी से तुरंत कार्रवाई करने और निगरानी बढ़ाने को कहा है। साथ ही, शहर में लगातार बढ़ रही हेलिकॉप्टर उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जरूरी कदम उठाने और कार्रवाई में मदद के लिए रियो प्रशासन अपनी पूरी व्यवस्था एएनएसी को उपलब्ध कराएगा।

पहले भी हो चुके ऐसे हादसे
इससे पहले जून में रियो के ऊपर दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए थे। इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में अमेरिकी गायक ओलिवर ट्री और अर्जेंटीना के यूट्यूबर गैस्पर प्रिम भी शामिल थे।


पिछले साल ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी राज्य साओ पाउलो के पर्यटन शहर उबातुबा में समुद्र तट के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गया था। दमकल विभाग के अनुसार, शुरुआती जानकारी में हादसे में एक व्यक्ति की मौत और सात लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी।

मरने वाला व्यक्ति विमान का पायलट था। उसने उबातुबा क्षेत्रीय हवाईअड्डे पर विमान उतारने की कोशिश की थी, लेकिन वह विमान की गति को रोक नहीं पाया और हवाई टर्मिनल की सुरक्षा के लिए लगी बाड़ को पार कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed