फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shehbaz Sharif Pakistan IMF Immediate talk long term bailout appeal amid Economic Crisis

Shehbaz Sharif: पाकिस्तान में आर्थिक संकट के बीच IMF से तत्काल मदद की अपील; नए प्रधानमंत्री शहबाज ने की पहल

Tue, 05 Mar 2024 05:39 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 05 Mar 2024 05:39 PM IST
सार

पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के बाद आर्थिक संकट से निपटने की कवायद हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से बेल आउट पैकेज पर विचार करने की अपील की है। उन्होंने पाकिस्तान के आर्थिक संकट पर तत्काल विचार करने और बातचीत की पहल करने का आह्वान भी किया।

विज्ञापन
Shehbaz Sharif Pakistan IMF Immediate talk long term bailout appeal amid Economic Crisis
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

पाकिस्तान में आर्थिक संकट की खबरें लंबे समय से सामने आ रही हैं। बीते आठ फरवरी को कराए गए आम चुनाव के बाद देश को अब नया प्रधानमंत्री मिल चुका है। शहबाज शरीफ ने लगभग 24 दिनों के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में व्याप्त संकट को खत्म करने की दिशा में बड़ी पहल की है। पीएम शहबाज शरीफ ने आईएमएफ से मदद मांगने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस बात का संज्ञान लिया कि देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए बेल आउट पैकेज की जरूरत है। ऐसे में आर्थिक जरूरतों पर विचार करने के लिए तत्काल वार्ता की पहल की जाए।
विज्ञापन


PM ने अधिकारियों को बातचीत की पहल करने का निर्देश दिया
नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद की अपील करने वाले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संबंधित मंत्रालयों और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बेलआउट पैकेज हासिल करने के लिए आईएमएफ के साथ तत्काल बातचीत का रास्ता निकालें। उन्होंने साफ किया है कि अर्थव्यवस्था में सुधार उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन


'आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्काल योजना बनाएं'
पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) ने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद देश की अर्थव्यवस्था की समीक्षा की। वित्त सचिव ने उन्हें विस्तार से पूरी स्थिति समझाई। इसके बाद प्रधानमंत्री ने बेलआउट पैकेज के संबंध में बातचीत की योजना तत्काल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्काल एक कार्य योजना बनाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का आकार छोटा करेंगे प्रधानमंत्री शहबाज
संसद में 201 सांसदों का समर्थन हासिल कर सरकार बनाने वाले शहबाज शरीफ ने  देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयासों का वादा किया है। उन्होंने कहा कि घाटे में चल रहे सरकारी स्वामित्व वाले उद्यमों का निजीकरण किया जाएगा। उन्होंने साफ संदेश दिया है कि सरकार का आकार छोटा किया जाएगा। जिन संस्थानों की अब जरूरत नहीं रह गई है, उनका या तो विलय किया जाएगा या ऐसी इकाइयों को बंद कर दिया जाना चाहिए।

जनवरी में 700 मिलियन डॉलर का पैकेज मिला, अमेरिका से हजारों करोड़ के कर्ज
गौरतलब है कि कंगाली की कगार पर खेड़े पाकिस्तान को इसी साल जनवरी में 700 मिलियन डॉलर से अधिक राशि की दूसरी किस्त मिली थी। यह राशि तीन बिलियन अमेरिकी डॉलर की स्टैंड-बाय व्यवस्था के तहत भेजी गई थी। इतनी बड़ी राशि जारी करने की सहमति जून, 2023 में बनी थी।


आईएमएफ से मिला 6.5 बिलियन डॉलर का बेलआउट पैकेज
पाकिस्तान में आर्थिक संकट कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछली बार आईएमएफ ने 6.5 बिलियन डॉलर का बेलआउट पैकेज देने का एलान किया था। हालांकि, पाकिस्तान अभी तक पूरी रकम हासिल करने में असफल रहा है। ऐसे में शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अंतिम किश्त (लोन) हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed