Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
South Florida woman gives birth to a child on the street video captured on camera
{"_id":"5efe19aea4c8924bbc7b8a30","slug":"south-florida-woman-gives-birth-to-a-child-on-the-street-video-captured-on-camera","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिम्मती महिला ने पार्किंग में ही दिया बच्ची को जन्म, कैमरे में कैद हुई डिलीवरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हिम्मती महिला ने पार्किंग में ही दिया बच्ची को जन्म, कैमरे में कैद हुई डिलीवरी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कैमरे में कैद हुई डिलिवरी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
दक्षिण फ्लोरिडा में रहने वाली और गर्भवती सुजैन एंडरसन अपने पति के साथ डिलीवरी के लिए अस्पताल जा रही थी। सुजैन अभी अस्पताल की पार्किंग में ही थीं कि उन्हें लेबर पेन शुरू हुआ और उन्होंने वहीं एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि इस दौरान उन्हें कोई खास परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। मां और बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं। खास बात यह है कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Trending Videos
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, पार्किंग में बच्ची को जन्म देने वाली हिम्मती मां की प्रसव पीड़ा की पूरी घटना अस्पताल के डोरबेल पर लगे एक कैमरे में कैद हुई थी। इसके बाद से ही सुजैन एंडरसन दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सुजैन कहती हैं कि कार से अस्पताल तक पहुंचते वक्त मुझे बार-बार ये आहसास हो रहा था कि मेरे अंदर पल रहे बच्चे को दुनिया में लाने के लिए मुझे हिम्मत रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हालात बिगड़ने के बावजूद भी मैंने अपनी हिम्मत से ये कर दिखाया।
बर्थ सेंटर में काम करने वाली दाई लोबैना और सुजैन के पति जोसेफ डिलीवरी के समय सुजैन के पास ही खड़े थे। जोसेफ और लोबैना ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए चेहरे पर मास्क पहन रखे थे।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
सुजैन ने अपनी बेटी का नाम जूलिया रखा है। सुजैन ने बताया कि उनकी पहली डिलीवरी नॉर्मल हुई थी। पहले बच्चे को जन्म देने में उन्हें लगभग दो घंटे का समय लगा था, लेकिन दूसरे बच्चे का जन्म इस तरह होगा, उन्होंने कभी नहीं सोचा था।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
वहीं लोबैना ने सुजैन के लिए कमरा तैयार कर दिया था। उन्होंने हाथ में ग्लव्स भी पहन रखे थे और उन्हें भी इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि सुजैन की डिलीवरी सड़क पर ही हो जाएगी। लोबैना ने डिलीवरी के समय सुजैन की मदद की। उसने सुजैन के बच्चे को जन्म देते ही उसे हाथ में ले लिया और बाद में एक साफ कपड़े में लपेट लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।