फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka: 8 killed due to monsoon related incidents, 700 homes damaged

श्रीलंका में मानसून के कारण आठ लोगों की मौत, 700 घरों को पहुंचा नुकसान

Sat, 20 Jul 2019 11:54 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 20 Jul 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Sri Lanka: 8 killed due to monsoon related incidents, 700 homes damaged
श्रीलंका में मानसून ने ली आठ लोगों की जान (फाइल फोटो)

श्रीलंका में मानसून से संबंधित घटनाओं के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं मध्य और दक्षिणी क्षेत्र में स्थित 700 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। यह बात अधिकारियों ने शनिवार को बताई। श्रीलंका में गुरुवार से मौसम में गिरावट देखी जा रही है और माना जा रहा है कि मध्य, पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


शनिवार तक मानसून संबंधित घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा प्रबंधन केंद्र के प्रवक्ता प्रदीप कोडिपल्ली ने कहा, 'मध्य पहाड़ी क्षेत्रों से सात मौतें हुई हैं। केंद्रीय पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। आठवीं मौत तब हुई जब देश के दक्षिणी हिस्से में एक मोटर साइकिल पर पेड़ गिर गया।'
विज्ञापन


कोडिपल्ली ने कहा कि लोगों को रत्नापुरा जिले में दक्षिण पश्चिमी पहाड़ी क्षेत्र इमबुलपे में आसन्न भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। मछली पकड़ने वाले समूहों ने कहा कि उनकी 30 नौकाओं के साथ लगभग 200 मछुआरों का समुद्र में चलने वाली हवाओं में फंसने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सभी गुरुवार को पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में मछली पकड़ने के लिए गए थे। आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने कहा, 'मध्य क्षेत्रों के 700 से अधिक घरों को धरती खिसकने के कारण आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed