फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Syria Bus Attack: Several Killed, Many Injured in Gunfire on Passenger Bus in Homs Updates in Hindi

सीरिया में यात्री बस पर हमला: अंधाधुंध फायरिंग से सात लोगों की मौत; घर लौट रहे कर्मचारियों पर बरसीं गोलियां

Thu, 01 Oct 2026 01:26 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क (सीरिया)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क (सीरिया) Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 01 Oct 2026 01:26 PM IST
सार

सीरिया के होम्स प्रांत में एक यात्री बस पर हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत और चार लोग घायल हुए। बस में कंपनी के कर्मचारी सवार थे। हमले की जिम्मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं ली है।

विज्ञापन
Syria Bus Attack: Several Killed, Many Injured in Gunfire on Passenger Bus in Homs Updates in Hindi
सीरिया में बस पर हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

सीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाके में बुधवार देर रात एक छोटी यात्री बस को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी SANA के मुताबिक, हमला पश्चिमी सीरिया के होम्स प्रांत में मस्याफ पुल के पास हुआ। हमले के पीछे किसका हाथ था और इसका मकसद क्या था, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है। किसी संगठन ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन


काम खत्म कर घर लौट रहे थे कर्मचारी
अधिकारियों के अनुसार, बस में सवार लोग एक कंपनी के कर्मचारी थे और काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। गोलीबारी के बाद प्राथमिक राहत दल ने घायलों और अन्य पीड़ितों को होम्स शहर के आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। बस के अंदर खून के निशान और टूटे हुए कांच मिले। अधिकारियों ने अभी तक किसी व्यक्ति या संगठन को हमले में संदिग्ध के तौर पर नामित नहीं किया है।

सुरक्षा व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश: अधिकारी
होम्स की आंतरिक सुरक्षा बलों के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल बासेम मोहम्मद शाबान ने सरकारी समाचार एजेंसी SANA से कहा कि इस हमले को होम्स की सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर करने और अस्थिरता पैदा करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

13 साल से ज्यादा की जंग के बाद भी चुनौती बरकरार
सीरियाई अधिकारियों के सामने लंबे समय से चली आ रही हिंसा के बाद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बनी हुई है। देश में 13 साल से अधिक समय तक चले युद्ध और 2024 के अंत में असद शासन के पतन के बाद भी कई इलाकों में सुरक्षा संबंधी घटनाएं सामने आती रही हैं।


अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने कई नियोजित हमलों और सशस्त्र समूहों की गतिविधियों को नाकाम किया है। इसके बावजूद राजधानी दमिश्क समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में गोलीबारी और विस्फोट की घातक घटनाएं होती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed