सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   The total wealth of the world's 500 richest people decreased by eight lakh crores

दुनिया के 500 अमीरों की कुल पूंजी में आठ लाख करोड़ की कमी, अंबानी की संपत्ति में भी भारी कमी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 07 Aug 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
सार

  • अमेरिका-चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर का पड़ा असर
  • दुनियाभर के शेयर बाजारों में सोमवार को बड़ी गिरावट 
  • 500 अरबपतियों की पूंजी में 117 अरब डॉलर की कमी

The total wealth of the world's 500 richest people decreased by eight lakh crores
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर के चलते अमेरिका समेत दुनियाभर के शेयर बाजार सोमवार को धड़ाम हो गए। इस बड़ी गिरावट के चलते विश्व के 500 अरबपतियों की कुल पूंजी में 117 अरब डॉलर (करीब 8.19 लाख करोड़ रुपये) तक कमी आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, भारत के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी को 2.4 अरब डॉलर यानी 16,800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को हुआ है। उन्होंने 24,010 करोड़ रुपये गंवाए। हालांकि इसके बावजूद वह 110 अरब डॉलर (7.70 लाख करोड़ रुपये) की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं।    

Trending Videos


फिलहाल अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर का कोई अंत होता नहीं दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते ही 300 अरब डॉलर के चीनी आयात पर 1 सितंबर से 10 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इसके चलते सोमवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई और इंडेक्स में शामिल 21 अरबपतियों के शेयरों की वैल्यू में 1 अरब डॉलर से 3.4 अरब डॉलर तक की गिरावट आई। अमेरिका-चीन के बीच पिछले साल मार्च से ट्रेड वॉर चल रहा है। हालांकि, विवाद निपटाने को लेकर दोनों देशों में बातचीत जारी है, लेकिन अमेरिका का कहना है कि चीन समाधान को लेकर तेजी नहीं दिखा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश अंबानी 18वें पायदान पर 

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स रोजाना अमेरिकी शेयर बाजार बंद होने के बाद दुनिया के शीर्ष 500 अरबपतियों की कुल पूंजी अपडेट करता है। इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 18वें नंबर पर हैं। उनकी मौजूदा कुल पूंजी 44.8 अरब डॉलर (3.14 लाख करोड़ रुपये) है। वह एशिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं।

दुनिया के शीर्ष पांच अमीर 

उद्योगपति                         कुल पूंजी 
जेस बेजोस (अमेजन)           7.70 लाख करोड़ 
बिल गेट्स (माइक्रोसॉफ्ट)        7.28 लाख करोड़ 
बर्नार्ड अरनॉल्ट (एलवीएमएच)  6.62 लाख करोड़ 
वॉरेन बफेट (वर्कशायर हैथवे)   5.48 लाख करोड़ 
मार्क जुकरबर्ग (फेसबुक)        4.98 लाख करोड़ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed