{"_id":"6a471ec1f04ca3f1bb07e151","slug":"trump-repeats-tariff-claim-on-india-pak-ceasefire-new-delhi-reaffirms-bilateral-stand-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: टैरिफ की धमकी से ट्रंप ने कितने युद्ध रुकवाए? भारत-पाकिस्तान जंग पर फिर दोहराया पुराना बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: टैरिफ की धमकी से ट्रंप ने कितने युद्ध रुकवाए? भारत-पाकिस्तान जंग पर फिर दोहराया पुराना बयान
Fri, 03 Jul 2026 08:00 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Fri, 03 Jul 2026 08:00 AM IST
सार
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को 200 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी देकर रुकवाया। उन्होंने कहा कि टैरिफ की नीति से उन्होंने आठ युद्ध रोके हैं। वहीं भारत ने ट्रंप के दावे को दोहराते हुए खारिज किया और स्पष्ट किया कि संघर्ष विराम दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच द्विपक्षीय बातचीत से हुआ था, किसी तीसरे देश की मध्यस्थता से नहीं।
विज्ञापन
ट्रंप ने टैरिफ को बताया कूटनीति का हथियार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को टैरिफ की धमकी देकर रुकवाया था। ट्रंप ने कहा कि यदि दोनों देश लड़ाई जारी रखते तो वह उन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगा देते। हालांकि भारत पहले भी इस दावे को सिरे से खारिज कर चुका है और स्पष्ट कर चुका है कि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम किसी तीसरे देश की मध्यस्थता से नहीं, बल्कि दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत से हुआ था।
ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया चैनल सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान आठ युद्ध रुकवाए और इनमें से पांच केवल टैरिफ की चेतावनी देकर रोके गए। उन्होंने भारत और पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए दावा किया कि दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश युद्ध की कगार पर थे, लेकिन आर्थिक दबाव की चेतावनी के बाद तनाव कम हो गया। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब वह लगातार अपनी व्यापार नीति और टैरिफ को प्रभावी कूटनीतिक हथियार बता रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- वेनेजुएला में चमत्कार: आठ दिन बाद मलबे से जिंदा निकला सुरक्षा गार्ड, भूकंप में अब तक 2,295 लोगों की मौत

क्या बोले ट्रंप, कैसे किया भारत-पाकिस्तान का जिक्र?
ट्रंप ने इंटरव्यू में कहा, "मैंने आठ युद्ध रोके। भारत और पाकिस्तान भी उनमें शामिल हैं। अगर आप लड़ाई जारी रखेंगे तो मैं आपके देश पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा। मैंने यही बात भारत से भी कही और पाकिस्तान से भी।" उन्होंने यह भी दावा किया कि दोनों देशों के बीच हालात बेहद गंभीर हो चुके थे और युद्ध किसी भी समय शुरू हो सकता था। ट्रंप ने कहा कि दोनों देश परमाणु शक्ति संपन्न हैं और टकराव की स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- वेनेजुएला में चमत्कार: आठ दिन बाद मलबे से जिंदा निकला सुरक्षा गार्ड, भूकंप में अब तक 2,295 लोगों की मौत