सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump to chair Board of Peace meeting on Feb 19, discuss security in Gaza: White House Press Secy

US: 'आज शांति बोर्ड की बैठक की मेजबानी करेंगे ट्रंप, गाजा की स्थिति पर होगी चर्चा', व्हाइट हाउस का बयान

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 19 Feb 2026 04:17 AM IST
विज्ञापन
सार

US: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को शांति बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें 20 सदस्य देशों द्वारा गाजा के लिए पांच अरब डॉलर के अनुदान और हजारों सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की घोषणा होगी। बैठक में गाजा में सुरक्षा बनाए रखने और समृद्धि लाने के उपायों पर चर्चा होगी। पढ़ें रिपोर्ट-

Trump to chair Board of Peace meeting on Feb 19, discuss security in Gaza: White House Press Secy
कैरोलाइन लेविट - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को शांति बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में 20 सदस्य देशों की ओर से गाजा के लिए पांच अरब डॉलर के अनुदान की घोषणा की जाएगी।
Trending Videos


लेविट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शांति बोर्ड की बैठक में इस्राइल और हमास के बीच युद्ध के बाद गाजा में सुरक्षा बनाए रखने पर फोकस किया जाएगा। प्रेस सचिव ने बताया, कल ट्रंप, डोनाल्ड जे. ट्रंप इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में तीन बजे शांति बोर्ड की बैठक की मेजबानी करेंगे। (शांति बोर्ड के) सदस्य देशों ने गाजा में मानवीय और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए पांच अरब डॉलर देने का वादा है, इसमें उसकी घोषणा की जाएगी। इसके अलावा हजारों कर्मियों को अंतरराष्ट्रीय बल में तैनात करने की प्रतिबद्धता भी जताई गई है, ताकि गाजा में सुरक्षा और शांति बनी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, राष्ट्रपति अपनी टिप्पणियों के साथ बैठक की शुरुआत करेंगे और औपचारिक रूप से इसकी अध्यक्षता करेंगे। कल सुरक्षा बनाए रखने और समृद्धि पाने के तरीकों पर चर्चा भी होगी। 

शांति बोर्ड के वित्तीय फैसले कैसे होंगे?
जब बोर्ड की वित्तीय फैसलों की प्रक्रिया के बारे में पूछा गया, तो लेविट ने कहा कि निर्णय शांति बोर्ड ही लेगा, जिसमें अध्यक्ष राष्ट्रपति हैं। सभी सदस्य फंडिंग को लेकर मतदान करेंगे और इसके बाद बोर्ड के तहत तकनीकी स्तर पर काम होगा।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा?
  • रविवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नवगठित शांति बोर्ड के सदस्य देशों ने गाजा में मानवीय और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए पांच अरब डॉलर से अधिक देने का वादा किया है।
  • ट्रंप ने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि वह 19 फरवरी 2026 को मैं फिर से शांति बोर्ड के सदस्यों के साथ डोनाल्ड जे. ट्रंप इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में बैठक करेंगे।
  • उन्होंने कहा कि इस दौरान हम सदस्य देशों की ओर से गाजा में मानवीय और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए पांच अरब डॉलर से अधिक के योगदान की घोषणा करेंगे। 

ये भी पढ़ें: 'ईरान पर सैन्य कार्रवाई से पहले कूटनीति ही विकल्प, समझौता करना समझदारी होगी', अमेरिका की तेहरान को चेतावनी

क्या गाजा में सैन्य कर्मियों की तैनाती करेंगे सदस्य देश?
उन्होंने कहा कि सदस्य देशों ने 'सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय बल और स्थानीय पुलिस में हजारों कर्मियों को तैनात करने' का वादा किया है। उन्होंने कहा कि हमास को तुरंत और पूरी तरह से निशस्त्रीकरण का पालन करना चाहिए।

शांति बोर्ड के वित्तीय फैसले कैसे होंगे?
ट्रंप ने जनवरी में दावोस में शांति बोर्ड का गठन किया था। इसे शुरू में गाजा में युद्ध के बाद की स्थिति पर निगरानी रखने के लिए बनाया गया था। हालांकि, इसके अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है, जिसमें वैश्विक शांति को बढ़ावा देना भी शामिल है। चार्टर की कुछ शर्तों ने कई यूरोपीय देशों में चिंताएं पैदा की हैं। इसमें ट्रंप को अनिश्चितकाल तक अध्यक्ष बने रहने की अनुमति दी गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed