सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine's answer to Russia, Zelensky said - We destroyed the Russian battalion with North Korean soldiers

Ukraine: यूक्रेन का रूस को जवाब, जेलेंस्की बोले- हमने उत्तर कोरियाई सैनिकों वाली रूसी बटालियन तबाह कर दी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: बशु जैन Updated Sun, 05 Jan 2025 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेनी सेना के कमांडर इन चीफ की ओर से दी गई जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से कुर्स्क क्षेत्र चल रही लड़ाई में रूस की सेना को बड़ा नुकसान हुआ है। हमने उत्तर कोरिया के सैनिक समेत रूस की पैदल सेना की एक बटालियन तबाह कर दी।

Ukraine's answer to Russia, Zelensky said - We destroyed the Russian battalion with North Korean soldiers
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से कुर्स्क क्षेत्र चल रही लड़ाई में रूस की सेना को बड़ा नुकसान हुआ है। हमने उत्तर कोरिया के सैनिक समेत रूस की पैदल सेना की एक बटालियन तबाह कर दी। यह जानकारी पूरी तरह से सही है। जेलेंस्की ने यूक्रेनी सेना के कमांडर इन चीफ की ओर से दी गई जानकारी साझा की। 

Trending Videos


जेलेंस्की ने कहा कि कमांडर इन चीफ सिर्स्की ने मुझे रूस के खिलाफ की गई कार्रवाइयों की जानकारी दी। इसके मुताबिक पोक्रोवस्क के पास इन दिनों भीषण लड़ाई जारी है। रूस लगातार हमले करके अपने लोगों की एक बड़ी संख्या को खत्म कर रहा है। मैं यूक्रेनी ठिकानों की रक्षा करने और रूस को रोकने वाली हमारी सैन्य इकाई को बधाई देता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि कमांडर इन चीफ ने कुर्स्क क्षेत्र की स्थिति के बारे में भी बताया। कुर्स्क क्षेत्र के गांव मखनोवका के पास चल रही लड़ाई में रूस की सेना ने उत्तर कोरिया के सैनिकों और रूसी पैराटूपर्स समेत पैदल सेना की एक बटालियन खो दी। यह पूरी तरह से स्पष्ट है। वहीं रूसी बम हमलों के बाद सुमी क्षेत्र के शहर स्वेसा में बचाव अभियान चल रहा है। हमलों में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया गया। हमले में इमारत की पहली से पांचवीं मंजिल तक के अपार्टमेंट नष्ट हो गए। रूस ने आम यूक्रेनी नागरिकों पर हमला किया है। इसमें एक बच्चा और एक दो साल की बच्ची समेत सात लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। पीड़ितों की सहायता की जा रही है। 

जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने सुमी के साथ ही खार्किव क्षेत्र पर भी हमले किए। जबकि चेर्निहिव क्षेत्र में मिसाइल हमले के बाद बचाव अभियान पूरा किया जा चुका है। इस हमले में 40 इमारतें नष्ट हो गईं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। 

रूसी नाम और नकली सैन्य दस्तावेज के साथ रह रहे उत्तर कोरिया के सैनिक
यूक्रेन लगातार दावा कर रहा है कि लगातार चल रहे संघर्ष में रूस को उत्तर कोरिया के सैनिकों का साथ मिल रहा है। रूस ने 10 से 12 हजार सैनिकों को युद्ध में उतार रखा है। इसकी अमेरिका, दक्षिण कोरिया ने भी पुष्टि की है। पिछले महीने यूक्रेन की सेना ने कहा था कि उत्तर कोरिया के सैनिकों को रूसी नाम और नकली सैन्य दस्तावेज दिए गए हैं। हालांकि रूस उत्तर कोरिया के सैनिकों की तैनाती की बात नकारता रहा है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed