सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine says Russia is illegally targeting the power grid here is what the law says

Ukraine: 'रूस गैरकानूनी तरीके से पावर ग्रिड को बना रहा निशाना', यूक्रेन का मॉस्को पर आरोप; जानिए क्या है कानून

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 05 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
सार

रूस और यूक्रेन में संघर्ष विराम के लिए बातचीत चल रही है, लेकिन साथ ही एक दूसरे पर हमले भी जारी हैं। रूस ने हाल के समय में यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों को खूब निशाना बनाया है, जिससे यूक्रेन में ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है। आइए जानते हैं कि युद्ध के दौरान पावर ग्रिड पर हमले के क्या हैं अंतरराष्ट्रीय नियम।

Ukraine says Russia is illegally targeting the power grid here is what the law says
रूस-यूक्रेन जंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

हाल के दिनों में रूस ने यूक्रेन के उर्जा ठिकानों पर हमले किए हैं। जिसके बाद यूक्रेन ने भी आरोप लगाया है कि रूसी मिसाइलें और ड्रोन गैरकानूनी तरीके से उनके उर्जा ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। यूक्रेन का आरोप है कि उनके ऊर्जा ठिकानों, पावर ग्रिड पर हमले के चलते देश की अब तक की सबसे ठंडी सर्दियों में से एक में लोग अंधेरे और ठंड में रहने को मजबूर हैं। 
Trending Videos


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा, 'सर्दियों के सबसे ठंडे दिनों का फायदा उठाकर लोगों को डराना रूस के लिए कूटनीति से ज्यादा जरूरी है।' वहीं रूस का कहना है कि उसके हमले सैन्य अभियान का एक वैध हिस्सा हैं। तो क्या युद्ध के दौरान ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले की अनुमति है? आइए जानते हैं क्या कहता है कानून-
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहता है अंतरराष्ट्रीय कानून?
सिएरा लियोन के लिए संयुक्त राष्ट्र विशेष न्यायालय के पूर्व मुख्य अभियोजक डेविड क्रेन ने बताया कि युद्ध के दौरान पक्ष कानूनी रूप से पावर ग्रिड को निशाना बना सकते हैं, लेकिन हमला सीधे तौर पर एक वैध सैन्य लक्ष्य को प्रभावित करने वाला होना चाहिए और इसमें ज्यादा नागरिक हताहत नहीं होने चाहिए। 

रूस ने कानून के उल्लंघन की बात नकारी
  • रूसी सेना ने बार-बार कहा है कि उसने एनर्जी सुविधाओं और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया है जो यूक्रेनी सैन्य उद्योग और सशस्त्र बलों को समर्थन करते हैं।
  • साथ ही रूस ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने से इनकार किया है।
  • रूस ने कहा, 'हमारी सेना उन ठिकानों पर हमला कर रही है, जो यूक्रेन सरकार के सैन्य परिसरों से जुड़े हैं, ऑपरेशन जारी है।'

कीव का आरोप- रूस, यूक्रेनी लोगों का हौसला तोड़ना चाहता है
  • वहीं कीव का आरोप है कि रूस अंधेरे, ठंडे घरों में रहने को मजबूर आम नागरिकों पर भारी मुश्किलों का बोझ डालकर यूक्रेनियन लोगों का लड़ने का हौसला तोड़ना चाहता है।
  • अधिकारियों का कहना है कि रूस ने पावर प्लांट में सबस्टेशन, ट्रांसफार्मर, टर्बाइन और जनरेटर को निशाना बनाकर यूक्रेन के बिजली नेटवर्क को पंगु बनाने की कोशिश की है। 
  • यूक्रेन की सबसे बड़ी प्राइवेट पावर कंपनी, डीटीईके ने कहा कि इस हफ्ते रात भर हुआ हमला अक्टूबर के बाद से कंपनी के थर्मल पावर प्लांट पर नौवां बड़ा हमला था।
  • वर्ल्ड बैंक, यूरोपियन कमीशन और यूनाइटेड नेशंस के एक अनुमान के मुताबिक, यूक्रेन के एनर्जी सेक्टर को सीधे युद्ध में 20 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed