ईरान के परमाणु भंडार पर कब्जे की तैयारी?: अमेरिका-इस्राइल उतार सकते हैं विशेष बल, एक्सियोस की रिपोर्ट में दावा
Iran Nuclear Assets: ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और इस्राइल एक बड़ा कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों ने ईरान में स्पेशल फोर्स भेजकर वहां मौजूद उच्च स्तर के समृद्ध यूरेनियम के भंडार को अपने कब्जे में लेने की संभावना पर चर्चा की है।
विस्तार
परमाणु हथियारों पर फोकस
रिपोर्ट के अनुसार इस तरह के एक ऑपरेशन को चल रहे युद्ध के बाद के चरण में विचार के लिए रखा जाएगा। जो यह दर्शाता है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों को लेकर दोनों देशों के बीच गंभीर चिंताएं हैं।
अमेरिकी मीडिया संस्थान एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार यह ऑपरेशन मौजूदा युद्ध के अगले चरण में किया जा सकता है। जिसका उद्देश्य ईरान के परमाणु संसाधनों को सुरक्षित करना है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गाय है कि ईरान के परमाणु भंडार के खिलाफ यह मिशन तभी शुरू हो पाएगा, जब ईरान की सैन्य क्षमता पूरी तरह से कमजोर हो जाए।
ईरान के परणामु कार्यक्रम पर सख्त ट्रंप
अमेरिका-इस्राइल के इस मिशन का मकसद ईरान के पास मौजूद लगभग 450 किलोग्राम 60 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम को अपने नियंत्रण में लेना बताया जा रहा है। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ईरान को किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा।
विशेषज्ञों के अनुसार 60 प्रतिशत तक संवर्धित यूरेनियम को बहुत कम समय में 90 प्रतिशत तक संवर्धित किया जा सकता है, जिसे परमाणु हथियार बनाने के लिए आवश्यक स्तर माना जाता है। इसी कारण अमेरिका और इस्राइल इस यूरेनियम भंडार को गंभीर सुरक्षा खतरे के रूप में देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: क्या फंस गए ट्रंप और नेतन्याहू?: अपने विरोधियों को ऐसे झटका देगा ईरान, जानें किस रणनीति पर काम कर रहा
ईरान की जमीन पर उतरेगी सेना!
एक्सियोस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि यदि यह मिशन शुरू होता है तो अमेरिकी या इस्राइली सैनिकों को सीधे ईरान की जमीन पर उतरना पड़ सकता है। उन्हें कड़ी सुरक्षा वाले भूमिगत परमाणु ठिकानों तक पहुंचकर वहां मौजूद यूरेनियम को अपने नियंत्रण में लेना होगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस ऑपरेशन को अमेरिका अकेले अंजाम देगा, इस्राइल करेगा या फिर दोनों देश मिलकर इसे पूरा करेंगे।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
कमेंट
कमेंट X