फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Donald Trump reiterates claim India-Pakistan conflict said averted by threat of trade sanctions

US: ट्रंप ने दोहराया भारत-PAK युद्ध रोकने का बेबुनियाद दावा, फिर बोले- पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने किया था फोन

Thu, 19 Feb 2026 08:50 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 19 Feb 2026 08:50 PM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को रुकवाने का अपना बेबुनियाद दावा दोहराया है। उन्होंने कहा कि उनकी बातचीत और सख्त आर्थिक चेतावनी के कारण संघर्ष थमा और करीब 25 मिलियन यानी ढाई करोड़ लोगों की जान बचाई जा सकी।

विज्ञापन
US Donald Trump reiterates claim India-Pakistan conflict said averted by threat of trade sanctions
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के मुद्दे पर अपने दावों को लेकर चर्चा में हैं। वह पहले भी कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने दोनों देशों के बीच संभावित युद्ध टालने में अहम भूमिका निभाई। अब ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के कार्यक्रम में उन्होंने फिर से अपने इस बेबुनियाद दावे दोहराया है। उन्होंने कहा कि उस समय हालात बेहद गंभीर थे और उनकी पहल से ये बड़ा टकराव टल गया। ट्रंप के मुताबिक, अगर हस्तक्षेप न होता तो व्यापक युद्ध छिड़ सकता था।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि उनकी बातचीत और सख्त आर्थिक चेतावनी के कारण संघर्ष थमा और करीब 25 मिलियन यानी ढाई करोड़ लोगों की जान बचाई जा सकी। कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने हमारे चीफ ऑफ स्टाफ के सामने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाकर लाखों लोगों की जान बचाई। ट्रंप के अनुसार उस समय हालात बेहद गंभीर थे, लड़ाकू विमान गिराए जा रहे थे और स्थिति तेजी से युद्ध की ओर बढ़ रही थी। उन्होंने दावा किया कि उस संघर्ष के दौरान 11 महंगे जेट विमान मार गिराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- इमरान खान मामले में सुलह चाहती है पाकिस्तान सरकार?: शहबाज शरीफ के सहयोगी का दावा- दो बार ऑफर की गई डील

ट्रंप ने और क्या-क्या कहा?
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने तुरंत भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के नेताओं से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छी तरह जानते हैं और सीधे उनसे बातचीत की। ट्रंप के मुताबिक उन्होंने दोनों देशों से साफ कहा कि यदि वे आपसी संघर्ष नहीं रोकेंगे तो अमेरिका उनके साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करेगा।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों को 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। ट्रंप ने कहा कि जब आर्थिक नुकसान और व्यापार पर असर की बात सामने आई तो दोनों देशों ने पीछे हटने का फैसला किया। ट्रंप की शब्दों में कहे तो, जब बात पैसे की आई तो दोनों देशों ने कहा कि शायद हम लड़ना नहीं चाहते।

ये भी पढ़ें:- क्या बच्चों को लत लगाने के लिए बनाए एप?: आरोपों पर कैलिफोर्निया कोर्ट में पेश हुए मार्क जुकरबर्ग, दी ये दलील

संबोधन में ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान का धन्यवाद किया

ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान का मामला बहुत बड़ा मुद्दा था और यह एक अहम स्थिति थी। अंत में उन्होंने पीएम मोदी का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से बात की है और पीएम मोदी काफी उत्साहित हैं और इस कार्यक्रम को देख रहे हैं। ट्रंप ने अपने संबोधन में भारत और पाकिस्तान का नाम लेकर उनका धन्यवाद भी किया।

ट्रंप के दावों पर भारत का हमेशा साफ रुख
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को रोकने का दावा किया हो। हालांकि, भारत ने हमेशा से उनके दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। मामले में विदेश मंत्रालय ने साफ कहा कि किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से शत्रुता नहीं रोकी गई और यह फैसला दोनों पड़ोसी देशों के डीजीएमओ स्तर पर लिया गया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed