सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-Iran talks in Switzerland reportedly ended for "internal consultations"

अमेरिका-ईरान वार्ता: 80 मिनट चली बैठक, आंतरिक परामर्श करेंगे दोनों देश; तेहरान से संबंधों पर वेंस ने क्या कहा?

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 22 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
सार

स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच उच्च स्तरीय बातचीत कुछ समय के लिए 'आंतरिक परामर्श' के लिए रोक दी गई। यह बातचीत पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए हुई, जिसमें दोनों देशों ने संबंध सुधारने की बात कही। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को उसके सहयोगी गुटों पर नियंत्रण रखने की चेतावनी भी दी। पढ़िए रिपोर्ट-

US-Iran talks in Switzerland reportedly ended for "internal consultations"
अमेरिका-ईरान वार्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में जारी उच्च स्तरीय कूटनीतिक वार्ता रोक दी गई है। यह बैठक करीब 80 मिनट बाद रोक दी गई, ताकि दोनों पक्ष अपने-अपने देश में 'आंतरिक परामर्श' कर सकें। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी। 


वहीं, ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, ट्रंप की धमकी के बाद ईरान प्रतिनिधिमंडल वार्ता स्थल से बाहर निकल गया। आईआरएनए के अनुसार, ईरान का प्रतिनिधिमंडल कतर (मध्यस्थ पक्षों में से एक) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद उस इमारत से बाहर निकल गया, जहां वार्ता चल रही थी। हालांकि, एक राजनयिक ने एएफपी को बताया कि ईरान का प्रतिनिधिमंडल अभी भी वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड में है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वे किस भूमिका या स्तर पर इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक को लेकर जेडी वेंस ने क्या कहा?
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को स्विट्जरलैंड में वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक पश्चिम एशिया में संघर्ष को खत्म करने के लिए उच्च स्तरीय कूटनीतिक प्रयासों की शुरुआत के तौर पर हुई। इस बातचीत में पाकिस्तान और कतर ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। वेंस ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ अपने संबंधों को 'पूरी तरह बदलने' के लिए तैयार है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संदेश भी दिया, जिसमें कहा गया कि दोनों देशों को अपने संबंधों की नई शुरुआत करनी चाहिए। 
विज्ञापन


वेंस ने इस बैठक को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार ईरान और अमेरिका के शीर्ष नेतृत्व की उच्च स्तरीय मुलाकात हुई है। पिछले कुछ घंटों में हमने अच्छी प्रगति की है और आने वाले समय में और भी प्रगति की उम्मीद है।  उन्होंने यह भी कहा कि शांति आसान नहीं होती। इसके लिए दोनों पक्षों को समझौता करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने दी फिर हमला करने की धमकी, भड़का ईरान; गालिबाफ बोले- बयानों को लेकर सावधान रहें

ट्रंप ने फिर दी धमकी
इसी बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को चेतावनी दी कि ईरान को तुरंत लेबनान में अपने 'समर्थित समूहों' को रोकना चाहिए, नहीं तो अमेरिका फिर से सख्त कार्रवाई करेगा। यह बयान स्विट्जरलैंड में जारी बातचीत के दौरान आया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान को अपने समर्थित समूहों को परेशानी पैदा करने से रोकना चाहिए, वरना अमेरिका पहले से भी ज्यादा सख्त जवाब देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed