फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US mass shooting: Several killed in mass shooting in US' North Carolina, News in Hindi

Mass Shooting In US: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत; एक घायल का इलाज जारी

Thu, 06 Aug 2026 09:26 AM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थ केरोलिना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थ केरोलिना Published by: Pavan Updated Thu, 06 Aug 2026 09:26 AM IST
सार

Mass Shooting In North Carolina: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के कैसवेल काउंटी में एक घर में हुई सामूहिक गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में संदिग्ध हमलावर भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
US mass shooting: Several killed in mass shooting in US' North Carolina, News in Hindi
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में बुधवार सुबह एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन


घर के अंदर मिले कई लोग गोली से घायल
नॉर्थ कैरोलिना स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8 बजे (स्थानीय समय) पुलिस को एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और शेरिफ कार्यालय की टीम मौके पर पहुंची। वहां कई लोग गोली लगने से घायल मिले। घायलों में से एक व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कई अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- West Asia: ईरान-ओमान ने समझौते का मसौदा तैयार किया, खामेनेई की अंतिम मंजूरी का इंतजार; अमेरिका का रूख क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कैसवेल काउंटी के शेरिफ टोनी डर्डन ने बताया कि मृतकों में एक संदिग्ध हमलावर भी शामिल है। कुल तीन परिवार के सदस्यों की मौत हुई है, जबकि एक अन्य रिश्तेदार घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। हालांकि, गोलीबारी की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।

अमेरिका में लगातार बढ़ रही गोलीबारी की घटनाएं
अमेरिका में बंदूक हिंसा लंबे समय से गंभीर समस्या बनी हुई है। हर साल देश में सैकड़ों सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं सामने आती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती है।


हाल के दिनों में भी कई ऐसी घटनाएं हुई हैं:
  • 2 अगस्त: ओरेगन के पोर्टलैंड में एक रिहायशी इलाके में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में एक किशोर भी शामिल था।
  • 1 अगस्त: इडाहो के ट्विन फॉल्स शहर स्थित एक इन-एन-आउट बर्गर रेस्तरां में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

घटनास्थल से सबूत जुटा रही पुलिस
इन लगातार हो रही घटनाओं ने अमेरिका में बंदूक नियंत्रण कानूनों और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर बहस को फिर तेज कर दिया है। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed