सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President shares AI-generated photo, seeking a spot on Mount Rushmore

अब क्या चाहते हैं ट्रंप?: माउंट रशमोर में जगह पाने की चाह, अमेरिकी राष्ट्रपति ने शेयर की एआई से बनी तस्वीर

वाशिंगटन डीसी [अमेरिका], एएनआई Published by: रिया दुबे Updated Mon, 01 Jun 2026 07:33 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माउंट रशमोर पर अपने चेहरे वाली एक एआई तस्वीर साझा की है। तस्वीर में उन्हें वॉशिंगटन, जेफरसन, रूजवेल्ट और लिंकन के साथ दिखाया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

US President shares AI-generated photo, seeking a spot on Mount Rushmore
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर माउंट रशमोर में अपनी जगह बनाने की बहस को हवा दे दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक एआई से तैयार की गई तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका चेहरा अमेरिका के चार ऐतिहासिक राष्ट्रपतियों के साथ माउंट रशमोर स्मारक पर दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में ट्रंप को जॉर्ज वॉशिंगटन, थॉमस जेफरसन, थियोडोर रूजवेल्ट और अब्राहम लिंकन के साथ दिखाया गया है। खास बात यह रही कि ट्रंप ने इस तस्वीर के साथ कोई टिप्पणी या संदेश साझा नहीं किया।



विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है माउंट रशमोर?

माउंट रशमोर नेशनल मेमोरियल दक्षिण डकोटा के कीस्टोन स्थित ब्लैक हिल्स क्षेत्र में ग्रेनाइट चट्टानों पर उकेरा गया एक विशाल स्मारक है। यहां अमेरिका के चार पूर्व राष्ट्रपतियों के 60 फुट ऊंचे चेहरे तराशे गए हैं। यह स्मारक अमेरिका के जन्म, क्षेत्रीय विस्तार, आर्थिक प्रगति और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन
Trending Videos

स्मारक के मूर्तिकार ने कैसे किया था राष्ट्रपतियों का चयन?

स्मारक के मूल मूर्तिकार गुटजोन बोर्ग्लम ने इन चार राष्ट्रपतियों का चयन अमेरिका के पहले 150 वर्षों के इतिहास को दर्शाने के उद्देश्य से किया था। जॉर्ज वॉशिंगटन को अमेरिकी गणराज्य की स्थापना और स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक माना गया, जबकि थॉमस जेफरसन देश के क्षेत्रीय विस्तार का प्रतिनिधित्व करते हैं। थियोडोर रूजवेल्ट को राष्ट्रीय विकास और वैश्विक मंच पर अमेरिका के उभार के प्रतीक के रूप में शामिल किया गया था। वहीं, अब्राहम लिंकन को अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया।

ट्रंप ने कुछ और ऐसी ही तस्वीरे साझा की 






 

ट्रंप की इच्छा पहली बार नहीं जगी?

माउंट रशमोर में ट्रंप के चेहरे को शामिल करने का विचार पहली बार 2018 में चर्चा में आया था। उस समय ट्रंप ने दक्षिण डकोटा की तत्कालीन गवर्नर क्रिस्टी नोएम से कथित तौर पर कहा था कि माउंट रशमोर पर अपना चेहरा देखना उनका "सपना" है। इसके बाद से ट्रंप लगातार इस विचार का समर्थन करते रहे हैं और उनका तर्क रहा है कि उनके प्रशासन की उपलब्धियां उन्हें इस ऐतिहासिक स्मारक में शामिल किए जाने योग्य बनाती हैं।

वर्ष 2020 में ट्रंप ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भी इस प्रस्ताव का उल्लेख किया था। इसके अलावा, अमेरिकी कांग्रेस में उनके समर्थकों ने इस दिशा में औपचारिक प्रयास भी किए हैं। फ्लोरिडा से रिपब्लिकन सांसद अन्ना पॉलिना लूना ने ऐसा विधेयक पेश किया था, जिसमें अमेरिकी आंतरिक विभाग को माउंट रशमोर पर ट्रंप की आकृति उकेरने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

ट्रंप की चाह को मिला है समर्थन

ट्रंप को माउंट रशमोर में शामिल करने की चर्चा को प्रशासन के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का भी समर्थन मिलता रहा है। अमेरिकी आंतरिक मंत्री डग बर्गम सहित कई अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से संकेत दिया है कि स्मारक में एक अतिरिक्त चेहरा जोड़ने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सकती है। हालांकि, इस दिशा में अब तक कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed