सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   us president trump claims iran halts execution of eight women protesters releases

US-Iran: राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- मेरे अनुरोध पर ईरान में आठ महिलाओं की फांसी पर लगी रोक, चार की रिहाई होगी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी। Published by: Nirmal Kant Updated Wed, 22 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके दखल के बाद ईरानी शासन ने आठ महिला प्रदर्शनकारियों की फांसी की सजा रोक दी है। इनमें से चार महिलाओं की तुरंत रिहाई होगी। पढ़िए रिपोर्ट-

us president trump claims iran halts execution of eight women protesters releases
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान में आठ महिलाओं को अब फांसी नहीं दी जाएगी। इनमें से चार महिलाओं को तुरंत रिहा किया जाएगा और शेष चार को एक महीने की जेल की सजा दी जाएगी। ट्रंप ने कहा कि वह इस फैसले का स्वागत करते हैं। 
Trending Videos


राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा?
अपने प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, 'बहुत अच्छी खबर है। मुझे अभी-अभी सूचना मिली है कि ईरान में आज रात जिन महिला प्रदर्शनकारियों को फांसी दी जानी थी, उन्हें अब फांसी नहीं दी जाएगी। चार को तुरंत रिहा किया जाएगा और चार को एक महीने की जेल की सजा दी जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने आगे कहा, 'मैं ईरान और उसके नेताओं का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में मेरे अनुरोध का सम्मान किया और फांसी के फैसले को रद्द कर दिया। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।' 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed