फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Senate leaders reach funding deal to avoid shutdown during campaign season

US Shutdown: चुनाव प्रचार के बीच टल सकता है शटडाउन का खतरा, सीनेट ने किस फंडिंग बिल पर बनाई सहमति?

Mon, 03 Aug 2026 07:48 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 03 Aug 2026 07:48 AM IST
सार

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए प्रचार के बीच शटडाउन टालने की कोशिश तेज हो गई है. सीनेट नेताओं ने दिसंबर तक फंडिंग जारी रखने वाले अस्थायी बिल पर सहमति बनाई है। लेकिन ट्रंप प्रशासन की कुछ मांगों और अनुदान से जुड़े नियमों को लेकर दोनों दलों के बीच मतभेद अभी भी कायम हैं। जानिए अमेरिका में शटडाउन के खतरे, फंडिंग बिल और राजनीतिक खींचतान के बारे में इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
US: Senate leaders reach funding deal to avoid shutdown during campaign season
अमेरिका में तीसरे शटडाउन को टालने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

अमेरिका के कुछ प्रमुख सांसदों ने रविवार को एक अल्पकालिक व्यय विधेयक पेश किया। इसका मकसद यह है कि संघीय सरकारी एजेंसियों के पास मध्यावधि चुनाव के बाद और दिसंबर की शुरुआत तक काम करने के लिए पैसा बना रहे। इससे चुनाव प्रचार के बीच सरकार बंद (शटडाउन) होने से बच सकेगी।
विज्ञापन


उम्मीद है कि सीनेट इस विधेयक पर इस हफ्ते के अंत तक मतदान करेगी। इसके बाद सांसद हर साल होने वाले अगस्त अवकाश पर वॉशिंगटन से अपने-अपने क्षेत्रों में चले जाएंगे। इस दौरान कई सांसद राजधानी में काम करने के बजाय अपने दोबारा चुनाव जीतने की तैयारी करना चाहते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Explainer: ...तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध, ट्रंप ने क्यों रोके हमले, नए समझौते की क्या योजना?
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर तक फंडिंग के लिए क्या है सीनेट का प्लान?
इस विधेयक में 11 दिसंबर तक अमेरिका की संघीय सरकार को मौजूदा स्तर पर खर्च के लिए पैसा मिलता रहेगा। प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) पहले ही ऐसा ही एक विधेयक पारित कर चुकी है। लेकिन उसमें व्हाइट हाउस की मांगी गई कुछ खास छूट शामिल नहीं थीं। पिछले कुछ दिनों से सांसद यह तय करने के लिए बातचीत कर रहे थे कि उन छूटों में से किन-किन को इस विधेयक में शामिल किया जाए।

ट्रंप की कौन-सी मांग हुई खारिज?
डेमोक्रेट नेताओं ने बताया कि एक मांग इस विधेयक में शामिल नहीं की गई। यह मांग सरकार की ओर से 1 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च करके 'ट्रंप-क्लास' युद्धपोत (बैटलशिप) बनाने के लिए थी।


समय से पहले क्यों हुई तैयारी?
गर्मी के मौसम के आखिर में इस तरह पहले से फंडिंग का इंतजाम करना आम बात नहीं है। आम तौर पर अमेरिकी कांग्रेस (संसद) सरकार के खर्च के लिए पैसा जारी रखने वाला अस्थायी कानून समय सीमा खत्म होने से ठीक पहले, आखिरी दिनों या आखिरी घंटों में पारित करती है। लेकिन इस बार सीनेटर 30 सितंबर को वित्तीय वर्ष खत्म होने से करीब दो महीने पहले ही यह काम कर रहे हैं।

तीसरे शटडाउन से बचना चाहता है अमेरिका?
सीनेट में बहुमत दल के नेता जॉन थ्यून ने कहा कि अगस्त की छुट्टियों से पहले इस विधेयक को पारित कराना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीनों में अमेरिकी जनता दो बार रिकॉर्ड लंबे समय तक सरकारी शटडाउन का सामना कर चुकी है। उन्होंने कहा, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लोगों को तीसरी बार सरकारी शटडाउन का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed