सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US trims tariffs on Bangladesh to 19 per cent; US-Bangladesh trade agreement

US-Bangladesh Trade Pact: अमेरिका ने बांग्लादेश को दी बड़ी राहत, टैरिफ घटाकर 19% किया; RMG सेक्टर को फायदा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 10 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत के बाद अमेरिका ने बांग्लादेश पर लगे टैरिफ को घटाया है। बांग्लादेश के वाणिज्य सचिव ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का असर बांग्लादेश के मामले में भी पड़ा हो सकता है और इसमें भूराजनीतिक कारण अहम रहे होंगे। बांग्लादेश के प्रतिस्पर्धी देशों में वियतनाम को 20, जबकि पाकिस्तान, कंबोडिया और इंडोनेशिया पर 19 प्रतिशत टैरिफ लागू है।

US trims tariffs on Bangladesh to 19 per cent; US-Bangladesh trade agreement
डोनाल्ड ट्रंप और मोहम्मद यूनुस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

बांग्लादेश को अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के तहत बड़ी राहत मिली है। अमेरिका ने बांग्लादेश से आने वाले सामानों पर टैरिफ (आयात शुल्क) घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया है। खास बात यह है कि अमेरिका में बने कच्चे माल से तैयार कुछ रेडीमेड कपड़े और टेक्सटाइल उत्पादों को अब शून्य टैरिफ पर अमेरिकी बाजार में प्रवेश मिलेगा।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - Beirut: लेबनान में इस्राइली सेना की बड़ी कार्रवाई, हमास के सहयोगी संगठन के शीर्ष नेता को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ महीने की बातचीत के बाद समझौता- युनूस
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिका ने एक ऐसी व्यवस्था बनाने पर सहमति जताई है, जिसके तहत अमेरिकी कपास और मानव-निर्मित फाइबर से बने बांग्लादेशी कपड़ों पर कोई जवाबी टैरिफ नहीं लगेगा। यूनुस ने बताया कि यह समझौता अप्रैल 2025 से चल रही करीब नौ महीने की बातचीत के बाद संभव हो पाया है। हालांकि, अमेरिका के वित्त मंत्रालय या ट्रंप प्रशासन की ओर से इस पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
 

'आरएमजी को समझौते से सबसे ज्यादा फायदा'
बांग्लादेश के वाणिज्य सचिव महबूबुर रहमान के मुताबिक, अमेरिका से आयातित कपास और सिंथेटिक फाइबर से बने रेडीमेड गारमेंट्स (आरएमजी) को इस समझौते का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। ये उत्पाद अब अमेरिकी बाजार में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भेजे जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस समझौते पर वॉशिंगटन में बांग्लादेश के वाणिज्य सलाहकार शेख बशीर उद्दीन और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने हस्ताक्षर किए।

बोइंग से 25 विमान खरीदने पर भी सहमति
वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, समझौते में कपास के अलावा अमेरिका से गेहूं, सोयाबीन और एलएनजी आयात करने, ई-कॉमर्स पर नए टैरिफ न लगाने, अमेरिकी बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) मानकों का पालन करने और विश्व व्यापार संगठन में सुधार से जुड़े अमेरिकी प्रस्तावों का समर्थन करने जैसे प्रावधान भी शामिल हैं। इसके अलावा, बांग्लादेश ने अमेरिका की विमानन कंपनी बोइंग से 25 विमान खरीदने पर भी सहमति जताई है, जिनकी अनुमानित लागत 30,000 से 35,000 करोड़ टका बताई जा रही है। इसे भी अमेरिकी टैरिफ कम कराने की व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

अमेरिका बांग्लादेश का सबसे बड़ा निर्यात बाजार
निर्यात संवर्धन ब्यूरो के अनुसार, अमेरिका बांग्लादेश का सबसे बड़ा निर्यात बाजार बना हुआ है। इससे पहले अगस्त 2025 में अमेरिका ने बांग्लादेश पर प्रस्तावित 37 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 20 प्रतिशत किया था, जिसे अब और कम कर 19 प्रतिशत कर दिया गया है। बांग्लादेशी नीति-निर्माताओं को उम्मीद थी कि यह दर 15 प्रतिशत तक लाई जा सकती है। व्यापार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला बांग्लादेश के कपड़ा उद्योग के लिए बड़ी राहत है। आरएमजी सेक्टर देश के कुल निर्यात का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा देता है, करीब 40 लाख लोगों को रोजगार देता है, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं, और देश की जीडीपी में लगभग 10 प्रतिशत का योगदान करता है।

यह भी पढ़ें - Venezuelan: 'रिहाई के कुछ घंटे बाद ही सहयोगी का अपहरण हुआ'; वेनेजुएला की विपक्षी नेता मचाडो का गंभीर आरोप

यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों के जरिए देश में नई सरकार बनेगी और 18 महीने से चल रही यूनुस-नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार का कार्यकाल समाप्त होगा, जिसने शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के पतन के बाद सत्ता संभाली थी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed