फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फीफा: पुतिन की रूसी महिलाओं को खुली छूट, बोले- टूरिस्टों के साथ संबंध बनाइए, कोई रोक-टोक नहीं

Fri, 15 Jun 2018 08:24 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 15 Jun 2018 08:24 PM IST
Vladimir Putin tells Russian women can have sex with fifa World Cup tourists

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूसी महिलाएं फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान आने वाले फुटबॉल प्रशंसकों के साथ यौन संबंध बना सकती हैं। राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'रूसी महिलाओं को इस बारे में सबकुछ खुद ही तय करना है, वह इस दुनिया की सबसे बेहतरीन महिलाएं हैं।'

Vladimir Putin tells Russian women can have sex with fifa World Cup tourists
इससे पहले एक महिला सांसद ने बुधवार को कहा था कि 'रूसी महिलाएं फुटबॉल प्रशंसकों के साथ यौन संबंध बना और मिश्रित-प्रजाति के बच्चों की एकल मां बनने से दूर रहें।' 70 वर्षीय कम्युनिस्ट तमारा पलेनेवा निचले सदन में परिवार, महिलाओं और बच्चों के समिति की प्रमुख हैं।
Vladimir Putin tells Russian women can have sex with fifa World Cup tourists
उन्होंने गोविरिट मोस्कवा रेडियो स्टेशन को बताया था कि वे उम्मीद करती हैं कि महिलाएं दौरे पर आए प्रशंसकों के साथ डेट (विशेष मुलाकात) पर नहीं जाएंगी और गर्भवती नहीं होंगी। उन्होंने कहा, रूस द्वारा आयोजित विश्व कप का मतलब यह हो सकता है कि "युवा महिलाएं किसी से मिलेंगी और फिर बच्चे पैदा करेंगी... मैं उम्मीद करती हूं ऐसा नहीं हो।"
विज्ञापन
Vladimir Putin tells Russian women can have sex with fifa World Cup tourists
उन्होंने मॉस्को में साल 1980 में आयोजित ओलंपिक से स्थिति की तुलना की, जब कुछ स्थानीय महिलाएं के विदेशियों के साथ असामान्य रिश्ते बने और वे गर्भवती हो गईं। 

यह पूछे जाने पर कि क्या विश्व कप रूस की जन्म दर को बढ़ावा दे सकता है, जो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है, पलेनेवा ने जवाब दिया, "हमें अपने बच्चों को जन्म देना चाहिए।" उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी संभावना है कि मिश्रित नस्ल वाले बच्चों की परवरिश अकेले माता-पिता के परिवारों में होती है।
Vladimir Putin tells Russian women can have sex with fifa World Cup tourists
"वे बच्चे हैं जो पीड़ित होते हैं... और सोवियत युग से पीड़ित हैं। यह अच्छा होगा अगर वे समान (मां की) नस्ल के हों, लेकिन यदि वे अन्य प्रजाति के हो गए, तो और भी बुरा होगा। साथ ही उन्होंने कहा,"मैं राष्ट्रवादी नहीं हूं।" 

 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed