सब्सक्राइब करें

West Asia Conflict Live: कुवैत के तेल टैंकर पर हमला; ईरान का एमक्यू-9 ड्रोन गिराने का दावा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Israel Iran US Conflict Live Updates: Israel Iran US Conflict Live Updates: पश्चिम एशिया में संकट दिन-ब-दिन और भयानक होता जा रहा है। आसमान मिसाइलों से जल रहा है, जमीन धमाकों से कांप रही है और हर दिन नयी तबाही का खतरा अलग से। अमेरिका और इस्राइल का ईरान के साथ जारी ये संघर्ष अपने 32वें दिन में प्रवेश कर चुका है और संकट अभी भी बरकरार है। देखा जाए तो अब यह युद्ध केवल सीमाओं तक नहीं रहा, बल्कि पूरी दुनिया को डर और चिंता में डाल चुका है। हालात अब नियंत्रण से बाहर हैं और कोई समाधान फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...

West Asia Conflict Live Updates 32 day Iran Israel US War Saudi Turkey Kuwait Indian embassy News In Hindi
पश्चिम एशिया में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:19 PM, 31-Mar-2026

ईरान का एमक्यू-9 ड्रोन गिराने का दावा

ईरान की सेना ने दावा किया है कि उन्होंने मंगलवार को इस्फहान के पास एक एमक्यू-9 ड्रोन को निशाना बनाया है। ईरान का दावा है कि ये ड्रोन अमेरिका-इस्राइल का है। ईरानी सेना के हवाले से मीडिया ने बताया कि ड्रोन को इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया गया। ईरान ने अमेरिका-इस्राइल के अब तक कुल 146 ड्रोन तबाह करने का दावा किया है। एमक्यू-9 रीपर ड्रोन बेहद खास है और इसे आमतौर पर सर्विलांस और हमलों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह एक महंगा ड्रोन है और इस एक ड्रोन की कीमत करीब 3 करोड़ डॉलर के करीब है। 
10:05 AM, 31-Mar-2026

ईरान का कुवैत के तेल टैंकर पर हमला

ईरान ने कुवैत के तेल टैंकर को निशाना बनाया है। सोमवार को दुबई के बंदरगाह पर कुवैत के तेल टैंकर पर हमला किया गया, जिससे टैंकर में आग लग गई। इस हमले के चलते समुद्र में तेल फैलने का खतरा भी पैदा हो गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों को निशाना बनाया जा रहा है।  
 
10:01 AM, 31-Mar-2026

ईरान के इस्फहान में अमेरिका ने 2000 किलो बंकर बस्टर बम से किया हमला

ईरान के इस्फहान शहर में धमाके हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। ईरान के इस्फहान शहर की आबादी करीब 23 लाख है और यहीं पर ईरानी सेना का बद्र सैन्य अड्डा भी है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी सेना ने इस्फहान के हथियार डिपो पर 2000 किलो वजनी बंकर बस्टर बम से हमला किया। इस्फहान में ही ईरान का संवर्धित यूरेनियम का भंडार भी रखा है। बीते साल जब अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया था, तब भी इस्फहान में परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया था। 
09:29 AM, 31-Mar-2026

ईरान की राजधानी तेहरान में छाया अंधेरा

ईरान की राजधानी तेहरान में कई इलाकों में अंधेरा छा गया है। दरअसल हमलों में तेहरान के बिजली प्लांट्स को नुकसान पहुंचा है, जिससे पूर्वी तेहरान में कई इलाके बिना बिजली के रहने के मजबूर हैं।  वहीं ईरान के समर्थन में इराक के उग्रवादी संगठनों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों पर बीते दिन 19 हमले किए। इनमें कई ड्रोन हमले शामिल हैं।  
09:23 AM, 31-Mar-2026

दक्षिणी लेबनान में इस्राइल के चार और सैनिकों की मौत

इस्राइली सेना ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में ऑपरेशन के दौरान चार और इस्राइली सैनिकों की मौत हो गई है। इसके साथ ही दक्षिणी लेबनान में बीती 2 मार्च से अब तक ऑपरेशन के दौरान जान गंवाने वाले इस्राइली सैनिकों की संख्या 10 हो गई है। 
07:25 AM, 31-Mar-2026

भारत ने UN शांति सैनिकों पर हमले की निंदा की

भारत ने लेबनान में UN शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। भारत ने कहा कि शांति सैनिक मुश्किल हालात में काम करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सबसे जरूरी होनी चाहिए। भारत ने मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:24 AM, 31-Mar-2026

खाड़ी देशों ने अमेरिका से युद्ध जारी रखने को कहा

सऊदी अरब, UAE, कुवैत और बहरीन जैसे देशों ने अमेरिका से कहा है कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जाए। उनका मानना है कि ईरान अभी पूरी तरह कमजोर नहीं हुआ है और दबाव बनाए रखना जरूरी है।
 
07:24 AM, 31-Mar-2026

ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर नया प्लान मंजूर किया

ईरान की संसद ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य के लिए नया नियम मंजूर किया है। इसके तहत वहां से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क लिया जाएगा। साथ ही अमेरिकी और इस्राइली जहाजों के प्रवेश पर रोक लगाने की भी बात कही गई है।

 
07:21 AM, 31-Mar-2026

लेबनान में UN शांति सैनिकों पर हमला

दक्षिणी लेबनान में एक विस्फोट में UN के दो शांति सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए। यह हमला बानी हय्यान इलाके में हुआ। UN ने कहा कि शांति बनाए रखने वाले लोगों की जान जाना बेहद दुखद है और ऐसा नहीं होना चाहिए।

06:21 AM, 31-Mar-2026

खाड़ी संकट, हमले और तेल की कीमतों में उछाल; आज क्या-क्या हुआ?

  • आज दिनभर पश्चिम एशिया और दुनिया भर में कई बड़ी घटनाएं सामने आईं। कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने बताया कि दुबई पोर्ट पर खड़े अल-सलमी तेल टैंकर पर ईरानी हमले के कारण आग लग गई, जिससे तेल रिसाव का खतरा पैदा हो गया है।
  • अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप कूटनीति को प्राथमिकता देते हैं और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत फिलहाल सीधे नहीं, बल्कि दूसरे देशों के जरिए हो रही है।
  • दक्षिणी लेबनान में इस्राइली कार्रवाई के दौरान तीन इंडोनेशियाई शांति सैनिकों की मौत हो गई। वहीं, लेबनान में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,247 हो गई है।
  • संयुक्त राष्ट्र, फिलिस्तीनी अधिकारियों और इस्राइली मानवाधिकार समूहों ने एक नए इस्राइली कानून की आलोचना की है, जिसमें कुछ मामलों में दोषी पाए गए फिलिस्तीनियों के लिए फांसी को सजा के रूप में तय किया गया है।
  • यूरोपीय संघ ने कहा है कि लाल सागर और पश्चिमी हिंद महासागर में उसके नौसैनिक अभियान का हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से कोई संबंध नहीं है।
  • वहीं, कच्चे तेल की कीमत 2022 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई, जिससे वैश्विक बाजार में चिंता बढ़ गई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed