सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

West Asia Crisis LIVE: ईरान में US-इस्राइली हमले में 5 की मौत; इस्राइल के तेल-गैस रिफाइनरी पर तेहरान का हमला

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Tue, 10 Mar 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Israel Iran War Live Updates: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहा ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब ग्यारहवें दिन में प्रवेश कर चुका है। पूरा क्षेत्र तनाव की चपेट में है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का युद्ध को लेकर सख्त रवैया और खाड़ी देशों में बढ़ता संघर्ष, वैश्विक राजनीति के लिया बड़ा संकट साबित होता दिख रहा है। भारत ने कहा है कि तेजी से बदलती परिस्थितियों पर सरकार की पैनी नजर है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...

west asia crisis live israel us iran updates gulf countries attack trump statement netanyahu mojtaba khamenei
अमेरिका-इस्राइल-ईरान टकराव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:08 PM, 10-Mar-2026

ईरान ने इस्राइल के तेल और गैस रिफाइनरी तथा ईंधन टैंकों को बनाया निशाना

ईरान की सेनाओं ने बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने इस्राइल के हाइफा शहर में तेल और गैस रिफाइनरी तथा ईंधन टैंकों के खिलाफ ड्रोन/मिसाइल हमला किया। इसका उद्देश्य दावा करते हुए बताया गया कि यह इस्राइल द्वारा उनके ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले के जवाब में किया गया प्रतिकार है।  ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस हमले को बाजान ग्रुप की रिफाइनरी पर निशाना बनाकर किया गया, जो इस्राइल का एक बड़ा तेल प्रसंस्करण केंद्र है। हालांकि इस्राइल की तरफ से स्पष्ट जानकारी नहीं आई है कि हमला सफल रहा या कोई बड़ा नुकसान हुआ।

 

01:23 PM, 10-Mar-2026

हंगरी ने बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

हंगरी की सरकार ने बढ़ती ईंधन कीमतों को देखते हुए कच्चा तेल, डीजल और 95-ऑक्टेन पेट्रोल के निर्यात पर रोक लगा दी है। यह जानकारी वित्त मंत्री ने अपने फेसबुक पोस्ट में दी। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार अपने राज्य ईंधन भंडार से 45 दिनों का ईंधन जारी करेगी ताकि घरेलू जरूरतें पूरी हो सकें। इससे पहले हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने कहा था कि हंगरी में ईंधन की कीमतों पर सीमा तय की जाएगी, ताकि उपभोक्ता और व्यवसाय बढ़ती कीमतों से बच सकें। यह कदम मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच लिया गया है।

01:02 PM, 10-Mar-2026

ईरान से युद्ध में 24 घंटे में 191 इस्राइली अस्पताल में भर्ती

इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि ईरान के साथ युद्ध के चलते पिछले 24 घंटों में 191 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टाइम्स ऑफ इस्राइल के अनुसार अस्पताल में भर्ती होने वालों में सैनिक और आम नागरिक दोनों शामिल हैं, जिनमें से कम से कम एक की हालत गंभीर और तीन अन्य की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इससे पहले सोमवार को यहूद शहर पर ईरानी मिसाइल हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जिसकी पुष्टि मागेन डेविड एडोम एम्बुलेंस सेवा ने की है।
12:15 PM, 10-Mar-2026

पश्चिमी ईरान में अमेरिका-इस्राइली हमले में 5 की मौत

पश्चिमी ईरान के अराक शहर में अमेरिका और इस्राइल के हवाई हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। ईरानी समाचार एजेंसी इसना ने बताया है कि यह हमला शहर की एक आवासीय इमारत पर किया गया।

11:49 AM, 10-Mar-2026

लेबनान में अमेरिकियों को शेल्टर में रहने की चेतावनी

बेरूत स्थित अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा अलर्ट जारी करते हुए लेबनान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को चेतावनी दी है कि यदि वे उपलब्ध निकासी विकल्पों का लाभ नहीं उठाते तो उन्हें शेल्टर में रहने के लिए तैयार रहना चाहिए। दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपने घर या किसी सुरक्षित इमारत में सुरक्षित स्थान तलाशें और खाने-पीने का सामान, दवाइयां तथा अन्य जरूरी चीजें अपने पास रखें। उधर लेबनान ने बताया है कि पिछले एक हफ्ते में इस्राइल और हिजबुल्लाह के बीच लड़ाई में पांच लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं और इस्राइली हमलों में कम से कम 486 लोगों की जान जा चुकी है।
09:34 AM, 10-Mar-2026

एलपीजी गैस की कीमतों पर बंगलूरू के होटल मालिक ने चेताया

बंगलूरू के होटल मालिकों के एक संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर LPG गैस की कीमतें बढ़ती रहीं, तो उनके होटल बंद करने पड़ सकते हैं। संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की आलोचना की है, क्योंकि हाल ही में खाना बनाने वाली इस गैस की कीमतें बढ़ाई गई हैं। भारत का ज्यादातर LPG ईंधन मध्य पूर्व से आयात करता है, जो Hormuz जलसंधि के बंद होने की वजह से अब मुश्किल में है। इस कारण गैस की कीमतें बढ़ रही हैं और होटल कारोबार प्रभावित हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
08:44 AM, 10-Mar-2026

दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सैनिकों पर हमला

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने दक्षिणी लेबनान में इस्राइल की सेना पर कई हमले किए हैं। हिजबुल्ला के अनुसार, उसके लड़ाकों ने शहर के बाहरी इलाके में इस्राइली सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया। संगठन का कहना है कि इस हमले में इजरायल के तीन टैंक निशाना बने। इसके साथ ही हिजबुल्ला ने यह भी दावा किया कि ये टैंक मर्कवा टैंक थे और हमले के बाद तीनों टैंकों में आग लग गई।

08:34 AM, 10-Mar-2026

सऊदी अरब ने दो और ड्रोन मार गिराए, पूर्वी इलाके में सैन्य कार्रवाई

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब की सेना ने एक बार फिर हवाई खतरे को नाकाम कर दिया है। सऊदी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सेना ने कुछ ही मिनट पहले देश के पूर्वी हिस्से की ओर आ रहे दो और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बल पहले से ही सतर्क थे। इससे करीब तीन घंटे पहले भी सऊदी वायु रक्षा प्रणाली ने दो ड्रोन को देश के अल-खराज गवर्नरेट के पास इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया था।

अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन को समय रहते पहचान लिया गया था, जिसके बाद सऊदी सेना की वायु रक्षा प्रणाली ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही गिरा दिया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये ड्रोन किसने भेजे थे और उनका निशाना क्या था। लेकिन क्षेत्र में जारी संघर्ष और बढ़ते तनाव के बीच इस तरह की घटनाओं ने सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है। सऊदी अरब की सेना का कहना है कि वह देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है और किसी भी हवाई खतरे से निपटने के लिए तैयार है।

07:22 AM, 10-Mar-2026

इराक के किरकुक के पास ईरान समर्थित मिलिशिया ठिकाने पर हवाई हमला

इराक के किरकुक प्रांत के उत्तर-पश्चिम इलाके में ईरान समर्थित मिलिशिया के एक ठिकाने पर हवाई हमला किया गया है। इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार यह हमला पॉपुलर मोबिलाइजेशन यूनिट्स (पीएमयू) की 40वीं ब्रिगेड के मुख्यालय को निशाना बनाकर किया गया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किसने किया। पीएमयू, जिसे अल-हश्द अल-शाबी भी कहा जाता है, शिया सशस्त्र समूहों का एक बड़ा गठबंधन है। इन समूहों का गठन उस समय हुआ था जब इराक में अमेरिकी कब्जे के खिलाफ प्रतिरोध तेज हुआ था। हालिया हमले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है।
07:22 AM, 10-Mar-2026

बहरीन का हवाई क्षेत्र बंद, शुरू हुई विशेष उड़ानें

ईरान के लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण बहरीन का हवाई क्षेत्र अब भी बंद है। इस बीच राष्ट्रीय एयरलाइन गल्फ एयर ने देश में फंसे लोगों को निकालने के लिए विशेष प्रत्यावर्तन उड़ानें शुरू की हैं। ये वे यात्री हैं जो 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू होने के बाद बहरीन में फंस गए थे। एयरलाइन ने बताया कि मंगलवार को दो विशेष उड़ानें संचालित की जाएंगी। इसके लिए सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र और दम्माम हवाई अड्डे का उपयोग किया जाएगा। पहली उड़ान दम्माम से पाकिस्तान के कराची के लिए रवाना होगी, जबकि दूसरी उड़ान कराची से यात्रियों को लेकर वापस दम्माम आएगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed