{"_id":"6a5153fd8052940bc9087ef9","slug":"world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-afghanistan-nepal-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Updates: नेपाल में भारतीय पर्यटक की मौत, तैरने के लिए नाव से झील में लगाई थी छलांग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World Updates: नेपाल में भारतीय पर्यटक की मौत, तैरने के लिए नाव से झील में लगाई थी छलांग
Sat, 11 Jul 2026 04:45 AM IST
Devesh Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sat, 11 Jul 2026 04:45 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल की एक झील में तैरते समय एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई। यह घटना कास्की जिले के पोखरा महानगरपालिका में स्थित फेवा झील में घटी। मृतक की पहचान बिहार निवासी 28 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। वह नाव में सवार थे और तैरने के लिए नाव से कूद गए थे।
कास्की जिला पुलिस के प्रवक्ता बीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि वह शाम करीब 5 बजे लापता हो गया था और सशस्त्र पुलिस बल की एक टीम ने उसे बचा लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें वेस्टर्न रीजनल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
नाइजीरिया: मई में आतंकवादियों ने अगवा किए थे कई छात्र, एक समूह को बचाया गया
नाइजीरिया की सरकार ने शुक्रवार को बताया कि देश के दक्षिण-पश्चिमी ओयो राज्य में मई में मुस्लिम आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए छात्रों के एक समूह को बचा लिया गया है। सरकारी प्रवक्ता बायो ओनानूगा ने बचाए गए छात्रों की कुल संख्या नहीं बताई, लेकिन अधिकारियों ने 15 मई को दो माध्यमिक विद्यालयों से अपहरण के समय कहा था कि 40 से अधिक लोगों का अपहरण किया गया था। ओनानूगा ने बताया कि इस अभियान के तहत आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। दक्षिणी राज्य ओयो में हुए अपहरणों ने देश के सुरक्षा संकट में वृद्धि का संकेत दिया है क्योंकि इससे पहले इस तरह के अधिकांश अपहरण उत्तर में हुए थे।

ब्रिटेन: पुलिस ने पूर्व संसद सदस्य ऐन विडेकोम्बे की हत्या के संदिग्ध को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि ब्रिटेन की पूर्व सांसद और रियलिटी टीवी प्रतियोगी ऐन विडेकोम्बे की हत्या के संदेह में शुक्रवार को 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 78 वर्षीय विडेकोम्बे गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के डार्टमूर नेशनल पार्क के बाहरी इलाके में स्थित अपने हेटोर वेले स्थित घर में गंभीर चोटों के साथ मृत पाई गईं। डेवॉन और कॉर्नवाल पुलिस के सहायक मुख्य कांस्टेबल मैट लॉन्गमैन ने कहा कि इस हत्या को आतंकवादी कृत्य नहीं माना जा रहा है और ऐसी कोई जानकारी नहीं है जिससे यह संकेत मिले कि यह राजनीतिक रूप से प्रेरित थी। लॉन्गमैन ने संभावित मकसद के बारे में कोई चर्चा नहीं की, लेकिन कहा कि जांच जारी रहने के कारण संदिग्ध हिरासत में है।

नासा के अनिल मेनन 14 जुलाई को अंतरिक्ष के लिए होंगे रवाना
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाखस्तान स्थित बैकानूर कॉस्मोड्रोम (अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल) से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए आठ महीने के मिशन पर रवाना होंगे। वह आपात चिकित्सा के चिकित्सक व अमेरिकी अंतरिक्ष बल में कर्नल हैं। वह भारत में एक वर्ष तक रोटरी एंबेसडोरियल स्कॉलर के रूप में रहे और पोलियो टीकाकरण अभियान के अध्ययन और समर्थन का कार्य किया। अमेरिकी वायुसेना में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ‘ऑपरेशन एंड्यूरिंग फ्रीडम’ के तहत अफगानिस्तान में अग्रिम मोर्चे पर सेवा दी। मेनन (49) ने हिमालयन रेस्क्यू एसोसिएशन के लिए माउंट एवरेस्ट पर पर्वतारोहियों का इलाज किया।
भारतवंशी नीरव शाह मेन से लड़ेंगे अमेरिकी सीनेट चुनाव
अमेरिकी मेन प्रांत के गवर्नर पद का उम्मीदवार चुनने के लिए हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के ‘प्राइमरी’ चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे भारतवंशी और महामारी विशेषज्ञ नीरव डी. शाह ने अमेरिकी सीनेट का चुनाव लड़ने का एलान किया। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ग्राहम प्लैटनर ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली जिसके बाद नीरव ने यह घोषणा की है। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों को झूठा बताया है। विस्कॉन्सिन में भारतीय प्रवासी माता-पिता के घर जन्मे नीरव शाह कोविड-19 महामारी के दौरान मेन के रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक रहे थे।