सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Update of 3 March World News US-Iran Israel War Pakistan Afghanistan News in hindi

World: नेपाल में चुनाव सामग्री ले जा रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत; टेक्सास बार पर फायरिंग, दो की मौत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
World Update of 3 March World News US-Iran Israel War Pakistan Afghanistan News in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

नेपाल में 5 मार्च के चुनाव के लिए चुनाव सामग्री और कर्मचारियों को ले जा रही एक गाड़ी सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना रामेचाप जिले के देउराली में हुई, जब मिनी ट्रक सड़क से उतरकर 150 मीटर गहरी ढलान पर गिर गया। इसमें एक पुलिसकर्मी और एक शिक्षक की मौत हुई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों को बाद में हवाई मार्ग से काठमांडू ले जाया गया।

Trending Videos

अमेरिका के टेक्सास में एक बार गोलीबारी, दो की मौत

अमेरिका में टेक्सास के एक बार के बाहर अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी कर दो लोगों की हत्या और 14 को घायल कर दिया। पुलिस और एफबीआई के अनुसार, 53 वर्षीय संदिग्ध नडियागा डायग्ने पहले किसी जांच या रडार पर नहीं था। हमलावर ने ईरानी झंडे वाले कपड़े पहने थे और हमला उस समय हुआ जब बार और आसपास के इलाके में लोग मौजूद थे। मामले की जांच संभावित आतंकवादी कार्रवाई के तौर पर की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्य के जरिये भारतीय छात्र जानेंगे रूसी सर्दी का मिजाज
रूस के एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया नेटवर्क ने भारतीय छात्रों के लिए साहित्यिक ग्रंथों में रूसी सर्दी विषय पर एक विशेष टेलीब्रिज आयोजित किया। मॉस्को स्थित विदेशी साहित्य पुस्तकालय से संचालित होने वाले इस कार्यक्रम में भारत के 9 राज्यों के 13 शहरों की 14 यूनिवर्सिटीज के छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इनमें दिल्ली, पुणे, हैदराबाद और कोल्हापुर जैसे शहरों के संस्थान शामिल हैं। यह आयोजन मॉडर्न रशियन प्रोजेक्ट के तहत रशियन हाउस (नई दिल्ली) के सहयोग से किया जा रहा है।

पाकिस्तान में भारी हिंसा के बाद सेना तैनात, अब तक 26 की मौत
ईरान पर अमेरिकी और इस्राइली हमलों के विरोध में पाकिस्तान में भड़की हिंसा ने उग्र रूप ले लिया है। देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने सोमवार को उत्तरी क्षेत्र गिलगित-बाल्टिस्तान में सेना तैनात कर दी और देशभर में सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

शिया बहुल स्कार्दू में रविवार को प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के कार्यालय में आग लगा दी थी, जिसके बाद हुई झड़पों में एक सैनिक समेत 14 लोग मारे गए। कराची में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की बाहरी दीवार तोड़ दी, जहां 10 लोगों की मौत हुई। वहीं, राजधानी इस्लामाबाद में भी दो लोगों की जान गई है। गिलगित-बाल्टिस्तान के सूचना मंत्री गुलाम अब्बास ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना को बुलाया गया है और गिलगित एवं स्कार्दू में तीन दिनों का कर्फ्यू लगाया गया है। प्रदर्शनकारी हवाई हमले में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को अपना आध्यात्मिक गुरु मानते हैं। प्रशासन ने अमेरिकी मिशनों की सुरक्षा बढ़ा दी है, फिर भी कई शहरों में तनाव बरकरार है।
 

क्यूबा में 10 पनामा के नागरिक गिरफ्तार
राजधानी हवाना में क्यूबा सरकार ने 10 पनामा के नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सरकार का कहना है कि ये लोग देश के खिलाफ “उकसाने वाला प्रचार” फैलाने आए थे। क्यूबा के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, इन लोगों को पैसे देकर द्वीप में भेजा गया था ताकि वे सरकार विरोधी संदेश वाले पोस्टर और साइन बोर्ड बनाएं। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर माना कि काम पूरा होने के बाद उन्हें वापस लौट जाना था और हर व्यक्ति को 1,000 से 1,500 डॉलर तक मिलने थे। इससे कुछ दिन पहले क्यूबा के समुद्री क्षेत्र में अमेरिका से आए हथियारबंद लोगों की नाव पर गोलीबारी हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। क्यूबा ने इसे आतंक फैलाने की साजिश बताया है और मामले की जांच जारी है।

रवांडा की सेना और चार बड़े अधिरकारियों अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध
अमेरिका ने रवांडा की सेना और उसके चार बड़े अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। आरोप है कि रवांडा, कांगो में सक्रिय एम23 विद्रोही समूह की मदद कर रहा है। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इस संघर्ष से लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। हालांकि रवांडा ने इन आरोपों को गलत बताया है। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि शांति समझौते का पालन नहीं हुआ तो और कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

'एल मेंचो' का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
मेक्सिको के सबसे खतरनाक माने जाने वाले ड्रग माफिया सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वांतेस उर्फ 'एल मेंचो' को सोमवार को ग्वाडलहारा के पास जापोपान शहर के एक कब्रिस्तान में दफना दिया गया। उसे सुनहरे रंग के ताबूत में पूरे सम्मान के साथ दफनाया गया। अंतिम यात्रा में दर्जनों लोग शामिल हुए। धूप वाले दिन भी कई लोग काले छाते लेकर पहुंचे और ‘बांदा’ नाम का पारंपरिक मैक्सिकन संगीत बजाया गया सरकारी अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से दफन की जगह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। पिछले एक हफ्ते से इलाके में भारी सुरक्षा तैनात थी। बताया गया कि एल मेन्चो को मैक्सिकन सेना ने पकड़ने की कोशिश के दौरान मार गिराया था। गोलीबारी में उसे सीने, पेट और पैरों में कई गोलियां लगी थीं। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद करीब 20 राज्यों में हिंसा भड़क उठी और 70 से ज्यादा लोगों की जान गई। सरकार का कहना है कि कार्टेल के बाकी बड़े सदस्यों के खिलाफ अभियान जारी है। मेक्सिको में बड़े ड्रग माफियाओं के अंतिम संस्कार अक्सर गुप्त रखे जाते हैं, ताकि उनके समर्थक उन्हें ‘किंवदंती’ न बना सकें।

डोमिनिकन रिपब्लिक में बस हादसा, दो कनाडाई पर्यटकों की मौत
डोमिनिकन रिपब्लिक में एक बस हादसे में दो कनाडाई पर्यटकों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। नेशनल हेल्थ सर्विस ने बताया कि घायलों में आठ पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। इन सभी की उम्र 37 से 72 साल के बीच है। दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एक खास ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रविवार रात को हुआ। बस राजधानी सैंटो डोमिंगो के पूर्व में स्थित ला रोमाना के मशहूर पर्यटन इलाके में सड़क पर फिसल गई थी। ये सभी पर्यटक पुंटा काना एयरपोर्ट से जुआन डोलियो शहर के एक होटल जा रहे थे। डोमिनिकन रिपब्लिक में मौजूद कनाडाई दूतावास ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनका स्टाफ प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, डोमिनिकन रिपब्लिक में सड़क हादसों में होने वाली मौतों की दर दुनिया में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed