सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates 2nd Feb US India Donald Trump Pakistan Bangladesh News In Hindi

World Updates: बांग्लादेश में भूकंप के झटके; वर्ल्ड बैंक प्रमुख अजय बंगा ने पाकिस्तान में गुरुद्वारा दौरा किया

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
World Updates 2nd Feb US India Donald Trump Pakistan Bangladesh News In Hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

 

Trending Videos

बांग्लादेश में रविवार तड़के करीब 4 बजे 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर रही। इसका केंद्र 24.85 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 92.07 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। विशेषज्ञों के मुताबिक बांग्लादेश तीन सक्रिय टेक्टोनिक प्लेटों, भारतीय, यूरेशियन और बर्मा के संगम पर स्थित है। इससे यहां भूकंप का खतरा अधिक बना रहता है। घनी आबादी वाला ढाका विश्व के भूकंप-संवेदनशील शहरों में शामिल है।

 

 

वर्ल्ड बैंक प्रमुख अजय बंगा ने पाकिस्तान में गुरुद्वारा दौरा किया
वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हसन अब्दाल स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब और एक प्राचीन बौद्ध पुरातात्विक स्थल देखा। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। रविवार को अजय बंगा अपनी पत्नी और वर्ल्ड बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खानपुर के पास जौलियन बौद्ध स्थल पहुंचे। इस मौके पर खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के वित्त सलाहकार मुजम्मिल असलम और सांसद फैसल अमीन गंडापुर ने उनका स्वागत किया। पाकिस्तान के संघीय वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप सख्त...क्यूबा की तेल आपूर्ति रोकी, बातचीत का दबाव बढ़ाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उसकी तेल आपूर्ति काटने और बातचीत शुरू करने का दावा किया है। मीडिया को दिए गए एक बयान में ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन क्यूबा के नेताओं के साथ संपर्क साध रहा है। हाल के हफ्तों में अमेरिका ने वेनेजुएला और मेक्सिको से क्यूबा जाने वाली तेल सप्लाई को बाधित किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस आर्थिक दबाव के कारण क्यूबा समझौते की मेज पर आने को मजबूर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed