World Updates: सैन फ्रांसिस्को में अल्काट्राज द्वीप के पास नाव पलटी, एक की मौत; दो लापता, राहत बचाव कार्य जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकॉक के म्यूजिक बार में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक म्यूजिक बार में लगी भीषण आग में दो और घायलों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में 70 से अधिक लोग घायल हुए थे, जिनमें से 30 अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 15 की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। यह आग रविवार देर रात उत्तरी बैंकॉक स्थित रोंग बीयर ना लाडफ्राओ बार में लगी थी। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह बैंकॉक में पिछले 17 वर्षों का सबसे भीषण अग्निकांड माना जा रहा है। हादसे के कारणों और बार में सुरक्षा नियमों के पालन की जांच जारी है। बुधवार को मृतकों के परिजन और जीवित बचे लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने मुआवजे की मांग की, अपने सामान वापस लिए और घटना से जुड़े बयान दर्ज कराए।