फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FBI adds indian gangster Nitish Kaushal to its most wanted list

FBI: नीतीश कौशल पर कसा शिकंजा, कौन है एफबीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ गैंगस्टर?

Wed, 15 Jul 2026 08:49 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 15 Jul 2026 08:49 AM IST
सार

भारतीय गैंगस्टर नीतीश कौशल पर शिकंजा कस गया है। दरअसल अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने नीतीश कौशल को मोस्ट वांटेड सूची में शामिल कर लिया है। जानिए कौन है नीतीश कौशल और उस पर क्या आरोप लगे हैं।

विज्ञापन
FBI adds indian gangster Nitish Kaushal to its most wanted list
नीतीश कौशल - फोटो : एक्स/एफबीआईमोस्टवॉन्टेड

विस्तार

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने भारतीय नागरिक और गैंगस्टर नीतीश कौशल को अपनी 'मोस्ट वांटेड' अपराधियों की सूची में शामिल कर लिया है। कौशल पर अमेरिका में हत्या, अपहरण और मादक पदार्थों की तस्करी समेत कई गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप है। यह कार्रवाई एफबीआई द्वारा भगवानपुरिया गैंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। एफबीआई ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि नीतीश कौशल ने भगवानपुरिया गैंग की ओर से अपहरण, हमला और अन्य हिंसक वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


कौन है नीतीश कौशल?
  • एफबीआई के अनुसार, नीतीश कौशल एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन से जुड़ा है, जिस पर हत्या, अपहरण, मादक पदार्थों की तस्करी, रंगदारी वसूली, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे संगठित अपराधों में लिप्त होने के आरोप हैं।
  • विज्ञापन
  • जांच एजेंसी ने चेतावनी दी है कि कौशल को हथियारबंद और बेहद खतरनाक माना जाए। उसके फरार होने की आशंका भी जताई गई है।
  • एफबीआई ने लोगों से अपील की है कि अगर नीतीश कौशल के बारे में कोई जानकारी हो तो वे अपने नजदीकी एफबीआई कार्यालय, अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

भगवानपुरिया गैंग के खिलाफ बढ़ी सख्ती
बयान में कहा गया है कि जग्गू भगवानपुरिया गैंग की शुरुआत भारत के पंजाब से हुई थी और इसका नेटवर्क अमेरिका के कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट सहित अन्य क्षेत्रों तक फैला हुआ है। एफबीआई के मुताबिक, कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्थित लॉस एंजिलिस की अमेरिकी जिला अदालत ने 25 जून को नीतीश कौशल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उस पर रैकेटियर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशंस (RICO) साजिश के तहत आरोप लगाए गए हैं।


एफबीआई की यह कार्रवाई 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बाद हुई, जो भगवानपुरिया गैंग के खिलाफ चलाया गया एक समन्वित अंतरराष्ट्रीय अभियान था। इस अभियान के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप के कई देशों में छापेमारी और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई की गई। यह अभियान भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध सिंडिकेट्स पर बढ़ती वैश्विक सख्ती को भी दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed