Live
West Asia Tension LIVE: ईरान के गेहूं भंडारण केंद्र पर अमेरिका का हमला, तेहरान ने जॉर्डन पर दागी मिसाइलें
पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और बातचीत पूरी तरह से रुक गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को तबाह करने की नई धमकी दी है। वहीं ईरान बातचीत की मेज पर लौटने को तैयार नहीं है। खाड़ी देशों में भी लगातार हमले जारी हैं और युद्ध के पूरे क्षेत्र में फैलने की आशंका बनी हुई है। पश्चिम एशिया के हालात के लिए हर अपडेट यहां जानें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
गाजा में इस्राइली हवाई हमले में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
मध्य गाजा पट्टी के शहर दीर अल-बलाह में एक घर पर इस्राइली हेलीकॉप्टर से किए गए हवाई हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। मृतकों में छह साल की एक बच्ची भी शामिल है। बुधवार तड़के हुए इस हमले में एक परिवार के घर को सीधे निशाना बनाया गया। हमले में 33 वर्षीय उमर सामी अहमद अबू कासिम, उनकी पत्नी अस्मा गाजी अबू कासिम और उनकी छह वर्षीय बेटी हबीबा उमर सामी अबू कासिम की मौत हो गई। बताया गया कि इस हमले के बीच गाजा पट्टी के कई इलाकों में लगातार गोलाबारी और हवाई हमले जारी हैं।अमेरिका ने ईरान में गेहूं भंडारण केंद्र पर किया हमला
ईरान के पश्चिमी खुजेस्तान प्रांत के होविजेह इलाके में अमेरिका ने एक गेहूं भंडारण केंद्र पर हमला किया है। प्रांत के उप-गवर्नर ने सरकारी समाचार एजेंसी फार्स को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, रात के समय हुए हमले में अमेरिकी मिसाइल ने गेहूं भंडारण केंद्र को प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।ईरान ने जॉर्डन पर दागी मिसाइलें
जॉर्डन ने बुधवार को दावा किया कि उसकी सेना ने उनके देश को निशाना बनाकर ईरान द्वारा दागी गई मिसाइलों को मार गिराया। इससे पहले तेहरान ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ दोबारा नौसैनिक नाकेबंदी लागू कर दी है। जॉर्डन की सेना ने सरकारी समाचार एजेंसी पेट्रा के जरिए जारी बयान में कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई तीनों मिसाइलों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।अमेरिका ने होर्मुज में फिर लागू की नाकेबंदी, टैंकरों पर हमले के बाद लिया फैसला
अमेरिकी सेना ने बुधवार तड़के कहा कि उसने ईरान को निशाना बनाकर किए गए हमलों का अपना ताजा दौर पूरा कर लिया है। ये हमले ऐसे समय किए गए जब अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान पर दोबारा नौसैनिक नाकेबंदी लागू कर दी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि यह सैन्य अभियान करीब सात घंटे तक चला। इस दौरान ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों के साथ-साथ तटीय रक्षा प्रणालियों और नौसैनिक संसाधनों को निशाना बनाया गया। वहीं, ईरान की ओर से फिलहाल इन हमलों में हुए किसी भी तरह के नुकसान या हताहतों की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।ईरान ने अमेरिकी नाकाबंदी को खारिज किया
ईरान ने समुद्री नाकाबंदी बहाल करने के अमेरिकी फैसले को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह का दबाव या सैन्य कार्रवाई तेहरान को बातचीत के लिए मजबूर नहीं कर सकती। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि वाशिंगटन का यह कदम क्षेत्र के संकट को और ज्यादा गहरा कर देगा।बहरीन में बजे चेतावनी के सायरन, गृह मंत्रालय ने निवासियों को सतर्क रहने को कहा
बहरीन के गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में सुरक्षा चेतावनी के सायरन सक्रिय कर दिए गए हैं। मंत्रालय ने सभी निवासियों से पूरी तरह सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। यह घोषणा क्षेत्र में लगातार बढ़ते तनाव और खाड़ी देशों में अमेरिकी सहयोगियों को निशाना बनाकर किए जा रहे ईरानी हमलों के बीच की गई है।अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान पर लगाया नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान पर पूरे क्षेत्र में जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि, पिछले सात दिनों में ईरान ने पूरे इलाके में सात कमर्शियल जहाजों पर हमला करके जान-बूझकर आम नागरिकों को निशाना बनाया है, जिससे लगभग एक दर्जन क्रू मेंबर मारे गए, लापता हो गए या घायल हो गए। ईरानी सेना ने पड़ोसी खाड़ी देशों की ओर दर्जनों मिसाइलें और ड्रोन भी दागे हैं। अमेरिकी सेना ईरान को इस गैर-जरूरी आक्रामकता के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है, जिससे बेगुनाह लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।ईरान के चाबहार और बंपुर में धमाके की आवाज सुनी गई
ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान की समाचार एजेंसी फार्स ने दक्षिणी ईरान के बंपुर और चाबहार में कई विस्फोटों की सूचना दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन विस्फोटों का सटीक स्थान तुरंत पता नहीं चल सका।अहवाज और केशम द्वीप में नए धमाके, ईरानी सरकारी मीडिया ने दी जानकारी
ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच दक्षिणी ईरान से नए धमाकों की खबरें आ रही हैं। ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी (IRIB) की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी ईरान के अहवाज शहर में एक और धमाका हुआ और केशम द्वीप पर कई धमाकों की आवाज सुनी गई।अमेरिका ने फिर शुरू की ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी
संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी फिर से शुरू कर दी है, और CENTCOM का कहना है कि वर्तमान में 20 से अधिक अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत और सैकड़ों सैन्य विमान मध्य पूर्व में सक्रिय हैं।U.S. forces resumed the naval blockade against vessels transiting to and from Iranian ports and coastal areas today at 4 p.m. ET.
— U.S. Central Command (@CENTCOM) July 14, 2026
There are currently more than 20 U.S. Navy warships and hundreds of military aircraft operating across the Middle East. American forces remain… pic.twitter.com/ATRJHlLQNo