सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zelenskyy says Ukrainian air force needs to improve as Russian drone barrages take a toll News In Hindi

यूक्रेन की वायु रक्षा क्यों पड़ी कमजोर?: हमलों के बीच जेलेंस्की ने मानी ये बात, बोले- प्रदर्शन संतोषजनक नहीं

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 07:31 AM IST
विज्ञापन
सार

कड़ाके की ठंड, अंधेरे में डूबे शहर और आसमान से बरसते ड्रोन...यूक्रेन इस समय युद्ध के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। रूस के लगातार हवाई हमलों ने बिजली, पानी और हीटिंग व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। ऐसे में अब राष्ट्रपति जेलेंस्की ने खुद वायु रक्षा को कमजोर माना है। उनका कहना है कि कुछ हिस्सों में वायुसेना का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है।

Zelenskyy says Ukrainian air force needs to improve as Russian drone barrages take a toll News In Hindi
रूस-यूक्रेन तनाव - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच लगभग चार साल से जारी युद्ध अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। रूस के लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों से यूक्रेन की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है, ठंड में लोग बिना हीटिंग के रहने को मजबूर हैं। हवाई रक्षा पर सवाल उठ रहे हैं और शांति वार्ता भी बेनतीजा दिख रही है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने खुद अपने देश के वायु रक्षा प्रणाली के प्रदर्शन को कमजोर माना है। शुक्रवार उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में वायुसेना का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है।

Trending Videos


उन्होंने माना कि रूस के बड़े पैमाने पर ड्रोन हमलों को रोकने में दिक्कतें आ रही हैं। जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों से निपटने के लिए नई रक्षा रणनीतियों पर काम किया जा रहा है। बता दें कि रूस पिछले कुछ महीनों से लगातार यूक्रेन के बिजली ढांचे को निशाना बना रहा है। इन हमलों की वजह से कई इलाकों में बिजली गुल, हीटिंग बंद और पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब यूक्रेन कड़ाके की ठंड झेल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंग का पांचवां साल, लेकिन शांति की उम्मीद अब भी कम
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब पांचवें साल में प्रवेश करने वाला है। अमेरिका की कोशिशों के बावजूद अभी तक शांति की दिशा में कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। हालांकि इन सब के बीच जेलेंस्की ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच आगे और बातचीत जल्द होगी, संभव है कि ये बैठकें अमेरिका में हों।

ये भी पढ़ें:- US: रूस से तेल आयात पर लगा 25 प्रतिशत टैरिफ हटा, ट्रंप बोले- भारत अगले 10 साल तक रक्षा सहयोग पर सहमत हुआ

एक रात में सैकड़ों ड्रोन हमले
वहीं यूक्रेनी वायुसेना के मुताबिक, रूस ने एक ही रात में 328 ड्रोन और 7 मिसाइलें दागीं। दावा किया गया कि इनमें से 297 ड्रोन मार गिराए गए। हालांकि, फिर भी नुकसान हुआ। मध्य यूक्रेन के निप्रोपेत्रोवस्क क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हुई और दो लोग घायल हुए। जापोरिज्जिया क्षेत्र में हुए हमले में 8 लोग घायल हुए और 18 अपार्टमेंट इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसी हमले में एक कुत्तों का आश्रय गृह भी चपेट में आ गया, जिसमें 13 कुत्तों की मौत हो गई। 7 अन्य जानवर घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

कीव में कड़ाके की ठंड और बिना हीटिंग
राजधानी कीव में हालात बेहद मुश्किल हैं। जेलेंस्की के अनुसार, 1,200 से ज्यादा रिहायशी इमारतों में कई दिनों से हीटिंग नहीं है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन का बिजली नेटवर्क इस सर्दी में अब तक के सबसे बड़े संकट से गुजर रहा है। 81 साल के कीव निवासी मिकोलो ट्रोम्जा ने बताया कि वे एक हफ्ते तक बिना गर्मी और पानी के रहे। उन्होंने कहा कि जब मैंने अपनी नाक छुई तो वो बर्फ जैसी ठंडी थी। खुद को गर्म रखने के लिए मैं घर में लगातार चलता रहा।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका में दरिंदगी की हद पार: शवगृह मालिक को 40 साल की सजा, 200 लाशों के साथ किया था अमानवीय व्यवहार

रूस पर भी यूक्रेनी हमले
रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने 38 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। ब्रायंस्क क्षेत्र में कुछ गांवों की बिजली कुछ समय के लिए चली गई। बेलगोरोद शहर में यूक्रेनी हमले से बिजली संयंत्र और सबस्टेशन को नुकसान पहुंचा, जिससे कई इलाकों में बिजली बाधित हुई।

अभी भी मोर्चे पर भीषण लड़ाई जारी
गौरतलब है कि कड़ाके की ठंड के बावजूद दोनों देशों के बीच फ्रंट लाइन पर लड़ाई जारी है। यूक्रेन के सेना प्रमुख जनरल ओलेक्सांद्र सिर्स्की ने बताया कि युद्ध का मोर्चा अब करीब 1,200 किलोमीटर लंबा हो चुका है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के ड्रोन अब पहले से कहीं ज्यादा उन्नत हो गए हैं, जिससे सैनिकों के लिए खतरे का इलाका यानी किल जोन अब 20 किलोमीटर तक फैल चुका है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed