सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Advertorial ›   ICL Fincorp NCD Issue News and Updates Business News and Updates Non convertible debentures

ICL Fincorp NCD Issue: निवेशकों के लिए खुला नया पब्लिक इश्यू, कंपनी ने क्या दावा किया है, जानिए सबकुछ

Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Fri, 06 Feb 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
ICL Fincorp NCD Issue News and Updates Business News and Updates Non convertible debentures
आईसीएल फिनकॉर्प - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी आईसीएल फिनकॉर्प ने अपने सुरक्षित रिडीमेबल नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स का नया पब्लिक इश्यू लॉन्च करने की घोषणा की है। यह इश्यू 5 फरवरी 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। कंपनी ने इस इश्यू के तहत निवेशकों को 12.25% तक की प्रभावी यील्ड का प्रस्ताव दिया है। यह इश्यू 18 फरवरी, 2026 तक खुला रहेगा। कंपनी का उद्देश्य इस पूंजी का उपयोग अपनी रणनीतिक विकास योजनाओं को समर्थन देने और अखिल भारतीय स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए करना है।

Trending Videos


इश्यू की मुख्य विशेषताएं और ब्याज दरें
आईसीएल फिनकॉर्प ने निवेशकों की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लचीले कार्यकालके विकल्प पेश किए हैं।
• अवधि: इसमें 13, 24, 36, 60 और 72 महीनों के टेन्योर शामिल हैं।
• ब्याज दरें: कंपनी ने 10.00% से लेकर 12.25% तक की ब्याज दरों का प्रस्ताव रखा है। निवेशक मासिक, वार्षिक और संचयी ब्याज भुगतान विकल्पों में से चुनाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

• न्यूनतम निवेश: खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन राशि 10,000 रुपये तय की गई है। प्रत्येक एनसीडी का अंकित मूल्य 1,000 रुपये है।
• क्रेडिट रेटिंग: रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने इस इश्यू को क्रिसिल ने बीबीबी- स्टेबल रेटिंग प्रदान की है।

कंपनी का प्रोफाइल और विस्तार
34 वर्षों की विरासत वाली आईसीएल फिनकॉर्प का नेतृत्व सीएमडी एडवोकेट केजी अनिलकुमार और सीईओ श्रीमती उमादेवी अनिलकुमार कर रहे हैं। कंपनी गोल्ड लोन, हायर परचेज लोन और बिजनेस लोन जैसी सेवाएं प्रदान करती है। वर्तमान में, कंपनी की मौजूदगी केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, गोवा और दिल्ली सहित 11 राज्यों में है।

गौरतलब है कि बीएसई में सूचीबद्ध 'सेलम इरोड इन्वेस्टमेंट्स' भी आईसीएल समूह का ही हिस्सा है। समूह ने वित्त के अलावा यात्रा, फैशन, डायग्नोस्टिक्स और धर्मार्थ पहलों जैसे क्षेत्रों में भी विविधता हासिल की है। निवेशक अधिक जानकारी के लिए अपनी निकटतम शाखा में संपर्क कर सकते हैं या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed