सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Advertorial ›   Manyavar ad campaign Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Prachar Communications moment marketing

Prachar Comm: मान्यवर-मोहे के कैंपेन को 72 घंटे में 30 करोड़ लोगों ने देखा, रश्मिका-विजय की जोड़ी का धमाल

Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Sat, 07 Mar 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
सार

मान्यवर और मोहे के लिए प्रचार कम्युनिकेशंस की ओर से बनाए गए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के विज्ञापन कैंपेन को महज 72 घंटे में 30 करोड़ लोगों ने देखा। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

Manyavar ad campaign Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Prachar Communications moment marketing
रश्मिका और विजय की जोड़ी - फोटो : manyavar.com
विज्ञापन

विस्तार

भारत में शादियों के सीजन के बीच पारंपरिक परिधान ब्रांड मान्यवर और मोहे का नया विज्ञापन सोशल मीडिया पर इतिहास रच रहा है। प्रचार कम्युनिकेशंस की ओर से डिजाइन किए गए इस कैंपेन में दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को फीचर किया गया है। महज तीन दिनों के भीतर तैयार किए गए इस कैंपेन ने 72 घंटों में सभी प्लेटफॉर्म्स पर करीब 300 मिलियन (30 करोड़) से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

Trending Videos


इस कैंपेन की सबसे बड़ी खासियत इसकी वायरल रीच है। इस सेलिब्रिटी कोलैबोरेशन पोस्ट ने 72 घंटे के भीतर अकेले इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं। शुरुआती डेटा के मुताबिक इस कैंपेन की कुल रीच 25 करोड़ यूजर्स से अधिक रही है, जिसमें 7-8% का दुर्लभ इंगेजमेंट रेट दर्ज किया गया है। वहीं 80 लाख से ज्यादा ऑर्गेनिक लाइक्स के साथ यह भारत में अब तक का सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला ऑर्गेनिक ब्रांडेड कोलैबोरेशन पोस्ट बन गया है। इसे चार लाख से अधिक बार शेयर किया गया और लगभग 65,000 रिपोस्ट व 29,500 कमेंट्स मिले हैं, जो दर्शकों की मजबूत भागीदारी को दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोमेंट मार्केटिंग का सटीक इस्तेमाल

यह कैंपेन भारत में अब तक के सबसे बड़े सेलिब्रिटी-लीड मोमेंट मार्केटिंग एक्टिवेशन में से एक माना जा रहा है। प्रचार कम्युनिकेशंस ने रश्मिका और विजय की जोड़ी को लेकर दर्शकों की भारी उत्सुकता का रणनीतिक फायदा उठाया और इसे वेडिंग सीजन के साथ सटीकता से अलाइन किया।


प्रचार कम्युनिकेशंस के निदेशक रक्षित जैन के अनुसार, मान्यवर के साथ उनके एक दशक पुराने संबंधों ने इस हाई-स्टेक्स कैंपेन को इतने कम समय में अंजाम देने का भरोसा दिया। मान्यवर के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर वेदांत मोदी ने भी साफ किया कि ब्रांड को इस बड़े स्तर के कैंपेन को टर्नअराउंड करने के लिए केवल पांच दिन का समय मिला था, जिसमें प्रचार कम्युनिकेशंस की भूमिका अहम रही।

डिजिटल और सोशल मीडिया पर अपार सफलता के बाद, अब इस 360-डिग्री इंटीग्रेटेड कैंपेन को आगे बढ़ाते हुए सिनेमा, प्रिंट और आउटडोर माध्यमों पर भी प्रमोट किया जाएगा। विज्ञापन में दोनों सितारों ने समकालीन और पारंपरिक मूल्यों के बेहतरीन तालमेल के साथ रिश्तों की वास्तविक ऊर्जा और ब्रांड की क्राफ्ट्समैनशिप को पर्दे पर उतारा है।

कैंपेन के बारे में क्या बोले रश्मिका और विजय?

इस कैंपेन के बारे में बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने कहा, "मन्यावर मोहे शादियों को भावनाओं और कहानियों के माध्यम से मनाने का एक खूबसूरत तरीका अपनाता है, और यही बात इस जुड़ाव को मेरे लिए खास बनाती है।"

विजय देवरकोंडा ने कहा, "यह अभियान मुझे इसलिए खास लगा क्योंकि यह रिश्तों की वास्तविक ऊर्जा और गतिशीलता को दर्शाता है।" एजेंसी निदेशक वेदांग जैन के अनुसार एक दशक से अधिक समय से मान्यवर और मोहे के साथ काम करना हमारे लिए हमेशा एक समृद्ध अनुभव रहा है। यह एक एक ऐसा ब्रांड है जो लगातार विकसित होने और खुद को बाजार में अग्रणी स्थापित करने का प्रयास करता है।

1993 में स्थापित प्रचार कम्युनिकेशंस और मान्यवर की यह लंबी साझेदारी कॉरपोरेट जगत को यह दिखाती है कि यदि सही डेटा, स्टार पावर और बेहतरीन कहानी का तालमेज हो, तो बेहद कम समय में भी एक बड़ा प्रभाव तैयार किया जा सकता है। यह कैंपेन ब्रांड मार्केटिंग और डिजिटल इंगेजमेंट के लिए एक नया इंडस्ट्री बेंचमार्क बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed