मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है। राशि चक्र में इसका तीसरा स्थान माना जाता है। इस राशि के व्यक्ति शारीरिक रूप से फुर्तीले और हाजिर जवाबी होते हैं। लोग इनकी बौद्धिक क्षमता की प्रशंसा करते हैं। इस राशि वाले धार्मिक और दया भाव रखने वाले होते हैं। अपनी बहुमुखी प्रति के कारण आप भीड़ से अलग नजर आते हैं। आपके अंदर जितना क्रोध रहता है उतना ही संयम होता है। आप लक्ष्य बनाकर कार्य करना पसंद करते हैं।
मिथुन राशि वालों के लिए तरक्की की राह खोलते हैं ये आसान उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने जीवन में नए और अच्छे विचार बनाए रखते हैं। आपके अंदर कार्यों के प्रति उत्साह भी बना रहता है। अनुशासित व निमितता रखना पसंद करते हैं। खानपान का शौक रहता है। मेहनती ईमानदार तथा सहनशील होते हैं। इस राशि के जातक लोगों की भलाई के लिए सदैव आगे रहते हैं किंतु इसका परिणआम इन्हें कमजोर ही प्राप्त होता है। आइए जानते हैं मिथुन राशि के लोगों के लिए प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की पाने के लिए ज्योतिषीय उपाय क्या हैं।
धन लाभ के लिए करें ये उपाय
यदि पर्याप्त धनार्जन के बावजूद धन संचय नहीं हो रहा हो तो शुक्रवार के दिन भोजन के पूर्व गौ ग्रास निकालकर ही भोजन करें। महत्वपूर्ण कार्यों के समय हरे रंग के वस्त्र धारण करने से आपका जीवन सुखमय बीतेगा। आपके लिए साधना अथवा पूजा का कक्ष हरे रंग का होना शीघ्र सफलतादायक होगा। इसके साथ ही दीपावली के दिन दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करके उसे अपने धन संचय के स्थान रख देना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में निरंतर उन्नति होगी।
ऋण के जंजाल से बचाते हैं ये उपाय
यदि आप ऋण के जाल में फंस चुके हैं और उससे बाहर आना चाहते हैं तो आपको मां लक्ष्मी पूजन के समय गणेश जी को हल्दी की माला पहनानी चाहिए। बाद में उस माला को हरे वस्त्र में बांधकर पूजा घर अथवा किसी तिजोरी में रखना चाहिए। इसके अलावा बरगद के पांच फल लाकर उसे लाल चंदन में रंगकर नए लाल वस्त्र में कुछ मुद्रा के साथ बांधकर अपने घर अथवा व्यवसाय प्रतिष्ठान में किसी कील से लटका देना चाहिए।
अभिलाषा पूर्ति के लिए करें ये आसान उपाय
यदि आपके मन में कोई विशेष अभिलाषा है हो तो लक्ष्मी पूजन के बाद एक जटायुक्त नारियल लेकर अपनी मनोकामना कहते हुए उसे लाल वस्त्र में बांधकर स्वच्छ एवं एकांत स्थान में रख देना चाहिए। जब आपकी अभिलाषा पूरी हो जाए तो उस नारियल को माता लक्ष्मी के मंदिर में जाकर चढ़ा देना चाहिए।