सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2025: मूलांक 2

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

मूलांक 2 
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, या 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 है। चंद्रमा के प्रभाव के कारण आप भावनात्मक, रचनात्मक और संवेदनशील व्यक्ति हैं। आप दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझते हैं और चाहते हैं कि लोग आपकी भावनाओं की भी कद्र करें। चंद्रमा की चंचल प्रकृति के चलते आपका मन कभी-कभी अस्थिर हो सकता है, लेकिन आप प्रेम और शांति पसंद करने वाले व्यक्ति हैं।

स्वभाव और व्यक्तित्व
आप अक्सर दूसरों की मदद करते हैं। कभी-कभी अधीरता के कारण आप काम अधूरा भी छोड़ देते हैं, लेकिन धैर्य रखने से आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आप रिश्तों को निभाने में ईमानदार हैं। यदि आप छोटी-छोटी बातों से निराश न हों तो आप सफलता की ओर जा सकते हैं।

2025 में संभावनाएं और प्रभाव
इस वर्ष 2, 9, 1, और 5 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। यदि आप गुस्सा और विवाद से बचकर रहेंगे, तो अधिकांश कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। भूमि, भवन, और वाहन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। साझेदारी के कार्यों और रचनात्मक क्षेत्रों में आपकी उपलब्धियां बढ़ सकती हैं। शासन-प्रशासन से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। पिता से संबंधित मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

उपाय
माता या माता तुल्य महिलाओं का सम्मान और सेवा करें। नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 2025 में आपकी रचनात्मकता और धैर्य आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इन उपायों को अपनाकर आप बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

Recommended

Silver Benefits: कल्पना से भी अधिक लाभ देता है चांदी, ग्रह दोष से लेकर मानसिक स्वास्थ को करता है दुरुस्त

24 Nov 2025
24 Nov 2025
24 Nov 2025
24 Nov 2025
24 Nov 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
23 Nov 2025
23 Nov 2025
22 Nov 2025
22 Nov 2025
24 Nov 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Election

Followed