फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Guru Gochar 2026 Jupiter Transit in Saturn Nakshatra Lucky Zodiac Signs Benefits

इन चार राशियों पर आने वाले दिनों में होगी धन की बरसात, गुरु का नक्षत्र परिवर्तन दिलाएगा लाभ

Wed, 08 Jul 2026 06:04 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 08 Jul 2026 06:04 PM IST
सार

इस समय धन और सुख के दाता ग्रह देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि और शनि के नक्षत्र पुष्य में संचरण कर रहे हैं जिससे आने वाले दिनों में कई राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
Guru Gochar 2026 Jupiter Transit in Saturn Nakshatra Lucky Zodiac Signs Benefits
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में जहां एक तरफ ग्रहों के राशि परिवर्तन को खास माना जाता है वहीं नक्षत्र परिवर्तन भी जातकों के जीवन में बहुत बड़ी भूमिका होती है। ज्योतिष में गुरु का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति इस समय कर्क राशि में और शनि के स्वामित्व वाले नक्षत्र में विराजमान हैं। आपको बता दें गुरु बृहस्पति 18 जून को शनि के स्वामित्व वाले पुष्य नक्षत्र में गोचर किया था। इसके बाद गुरु का अगला नक्षत्र परिवर्तन 19 अगस्त को होगा। गुरु के शनि के नक्षत्र में होने से कुछ राशियों को लाभ तो कुछ को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन-किन राशियों को लाभ होता हुआ मिल रहा है। 
विज्ञापन


मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही अच्छा और शुभ साबित हो रहा है। आने वाले समय में  नौकरी और व्यापार में कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आय से साधनों में लगातार वृद्धि होगी। इस दौरान जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। 
विज्ञापन


तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही अच्छा और शुभ साबित हो रहा है और आने वाले दिनों में कई तरह की अच्छी खबरें और भी सुनने को मिल सकती है। संतान की तरफ से भी अच्छी खबरें मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस दौरान अतिरिक्त आय के साधन और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन हर तरह से अच्छा साबित हो रहा है। शनि के नक्षत्र में गुरु का गोचर बहुत ही लाभकारी और मान-सम्मान की प्राप्ति वाला होगा। जो लोग किसी तरह के कारोबार में हैं उनको अपनी नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मेल मुलाकात का सिलसिल जारी रहेगा। धन प्राप्ति के कई तरह के मौके मिलेंगे। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आने वाले दिनों में और भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। समाज में अच्छा मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी।

Sade Sati Last Phase: शनी की साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू, कुंभ राशि वालों के लिए जरूरी सावधानियां और उपाय

Ashadha Gupt Navratri 2026: कब से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि? जानें सही तिथि और घटस्थापना मुहूर्त

Devshayani Ekadashi 2026: इस साल कब है देवशयनी एकादशी ? जानें इसकी डेट, महत्व और पूजा विधि

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed