ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सभी नौ ग्रहों में विशेष दर्जा प्राप्त है। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धर्म , धन, भाग्य, संतान और विस्तार आदि का कारक ग्रह माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति इस समय अतिचारी होकर अपनी उच्च राशि कर्क में अस्त अवस्था में है। गुरु समय-समय पर अस्त और उदय होते रहते हैं। आपको बता दें कि गुरु 15 जुलाई से कर्क राशि में अस्त अवस्था में हैं और अब ये उदय होने वाले हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार देवगुरु बृहस्पति 12 अगस्त को सुबह 5 बजकर 03 मिनट पर अपनी उच्च राशि में उदित हो जाएंगे। गुरु के उदय होने से कुछ राशि वालों के जीवन में शुभ और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
{"_id":"6a75ad1c80f0e0eadc09934c","slug":"guru-uday-2026-jupiter-planet-rise-in-cancer-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2026-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guru Uday 2026: कर्क राशि में उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन तीन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक और शुभ प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Guru Uday 2026: कर्क राशि में उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन तीन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक और शुभ प्रभाव
Fri, 07 Aug 2026 04:23 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 07 Aug 2026 04:23 PM IST
सार
Guru Uday 2026: ज्योतिष में देगगुरु बृहस्पति को बहुत ही शुभ ग्रह माना जाता है। गुरु जल्द ही कर्क राशि में उदय होंगे, जिससे कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय शुभ और अच्छा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
गुुरु उदय 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का उदित होना बहुत ही लाभ और प्रभावशाली होने वाला है। गुरु आपकी राशि से तीसरे भाव में उदित होंगे जिससे वृषभ राशि के लोगों के आत्मविश्वास, साहस और पराक्रम में वृद्धि होगा। आपको आने वाले कुछ दिनों में लाभ के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए काम फिर से आरंभ हो सकते हैं। साझेदारी में आपको बेहतर और अच्छा अवसर मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होगी।

कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
12 अगस्त को देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के लग्न भाव में उदित होंगे जिससे आपको कई क्षेत्रों में अच्छी सफलता मिलेगी। इस अवधि के दौरान आपको लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। सफलता हासिल होने के अच्छे योग बनेंगे। संतान की तरफ से अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही लाभकारी रहेगा। नए-नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान दांपत्य जीवन और साझेदारी के संबंधों में मधुरता आएगी।

मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए अतिचारी गुरु का अपनी उच्च राशि कर्क में रहते हुए उदित होना बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। इस दौरान अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। जो लोग अपना किसी तरह का काम करते हैं उनके व्यापार में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी औऱ मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे।Surya And Chandra Grahan 2026: 12 और 28 अगस्त को लगेगा ग्रहण, जानें क्या होगा समय और भारत में कब देगा दिखाई
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
मकर राशि वालों के लिए अतिचारी गुरु का अपनी उच्च राशि कर्क में रहते हुए उदित होना बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। इस दौरान अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। जो लोग अपना किसी तरह का काम करते हैं उनके व्यापार में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी औऱ मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे।
Surya And Chandra Grahan 2026: 12 और 28 अगस्त को लगेगा ग्रहण, जानें क्या होगा समय और भारत में कब देगा दिखाई
Weekly Horoscope: मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए उलझन भरा रहेगा सप्ताह, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Sun Transit 2026: सूर्य गोचर से इन राशि वालों को होगा मुनाफा, 1 महीने तक रहेगा गोल्डन टाइम
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।