{"_id":"6a5f4dfd2531c592e7012694","slug":"shani-vakri-2026-on-27-july-to-11-december-bad-impact-on-these-5-zodiac-signs-2026-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल से 11 दिसंबर तक इन 5 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल से 11 दिसंबर तक इन 5 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 21 Jul 2026 04:42 PM IST
सार
Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से शनि वक्री हो रहे हैं, जो 138 दिनों तक उल्टी चाल से चलेंगे। 27 जुलाई 2026 को यह मीन राशि में वक्री चाल से चलेंगे, जो 11 दिसंबर तक रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
Shani Vakri 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Shani Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। यह न्याय, कर्म, धैर्य और अनुशासन के देवता माने जाते हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर उसके बाद अगली राशि में गोचर करते हैं और इस दौरान राशि चक्र का एक चक्कर काटने में 30 वर्षों को समय लगता है। शनि अभी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और 27 जुलाई 2026 को यह मीन राशि में वक्री चाल से चलेंगे, जो 11 दिसंबर तक रहेंगे। इस तरह से 138 दिनों तक शनि उल्टी चाल से चलेंगे। शनि की टेढ़ी चाल से कुछ राशि वालों को 138 दिनों तक सतर्क रहना पड़ सकता है।
2 of 6
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है और शनि आपकी कुंडली के द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि की उल्टी चाल से आने वाले कुछ दिनों में खर्चों में वृद्धि हो सकती है। बेवजह की भाग-दौड़ हो सकती है। योजना में कुछ अवरोध पैदा हो सकता है। ऐसे में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा और धन के मामले में विशेष सावधानी बरतनी होगी।
3 of 6
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनि का उल्टी चाल से चलना भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। कर्क राशि के जातकों के लिए शनि नवम भाव में वक्री होंगे जिससे आने वाले दिनों में आपको भाग्य का भरपूर साथ नहीं मिलेगा। रोजगार के मामलों में आपको बहुत ही संभलकर चलना होगा। करियर को लेकर तनाव रह सकता है। लेन-देन में आपको सावधानी बरतनी होगी। आपको इस दौरान बहुत ही सूझबूझ के साथ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनिदेव छठे भाव में वक्री होंगे। ज्योतिशास्त्र के अनुसार कुंडली में छठे भाव में शनि का होना आमतौर पर अच्छा माना जाता है। इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि तो होगी लेकिन मानसिक अशांति रहेगी। पारिवारिक और प्रेम के मोर्चे पर आपको कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। आने वाले कुछ दिनों में आपको अपने पार्टनर संग बातचीत में वाणी पर संयम रखना होगा। कानूनी मामलों में आपको वाद-विवादों से बचना होगा।
विज्ञापन
5 of 6
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनि की वक्री होना आने वाले दिनों में परेशानियों में वृद्धि करा सकता है। शनिदेव आपकी राशि से दूसरे भाव यानी धन भाव से वक्री हो रहे हैं। इससे आपके लिए आने वाला दिन काफी मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थितियां कमजोर हो सकती है और धन के मामले में आपको को ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जो लोग विदेश से जुड़े मामलों में कोई काम करते हैं उनको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।