{"_id":"68c5368be271bad6710648ea","slug":"shukra-gochar-2025-on-leo-venus-transit-in-leo-impact-on-virgo-zodiac-signs-2025-09-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shukra Gochar 2025: शुक्र का राशि परिवर्तन, जानिए कन्या राशि वालों पर कैसा होगा असर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shukra Gochar 2025: शुक्र का राशि परिवर्तन, जानिए कन्या राशि वालों पर कैसा होगा असर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:45 AM IST
सार
Shukra Gochar 2025: कन्या राशि वालों के शुक्र का राशि परिवर्तन अच्छा और शुभ साबित होगा। आने वाले दिनों में आपको कई तरह के लाभ मिलेंगे। कन्या राशि वालों के लिए शुक्र दूसरे और नवम भाव के स्वामी होते हैं। कुंडली का दूसरा भाव धन का जबकि नवम भाव भाग्य का होता है। ऐसे में शुक्र का सिंह राशि में गोचर आपके 12वें भाव में होगा।
विज्ञापन

शुक्र गोचर
- फोटो : amar ujala
Shukra Gochar 2025: 15 सितंबर को सुख-वैभव और संपन्नता देने वाले ग्रह शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्रदेव 15 सितंबर को कर्क राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे जहां पर पहले से ही सूर्य देव मौजूद हैं। आपको बता दें कि सिंह राशि सूर्यदेव की स्वराशि है। ऐसे में सिंह राशि में सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। जिसे ज्योतिष में बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। लेकिन ज्योतिष में शुक्र और सूर्य का संबंध अच्छा नहीं माना जाता है।

Trending Videos

सूर्य शुक्र का गोचर
- फोटो : adobe stock
भौतिक सुख, भोग विलास, प्रेम, सौंदर्य, कला, धन और सिनेमा के कारक ग्रह शुक्र 15 सितंबर 2025 को प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्रदेव सिंह राशि में रात 12 बजकर 06 मिनट पर प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, सुंदरता और धन का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है वृषभ और तुला राशि। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र मजबूत होते हैं वे बहुत ही सुंदर, आकर्षक, विनम्र और प्रेम से संपन्न होते हैं। इनके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी महसूस नहीं होती है। लेकिन अगर किसी की कुंडली में शुक्र कमजोर हैं तो व्यक्ति के जीवन में धन के साथ-साथ प्रेम जीवन में परेशानियों से घिरा हुआ होता है। शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर का प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर किस तरह पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि वालों के शुक्र का राशि परिवर्तन अच्छा और शुभ साबित होगा। आने वाले दिनों में आपको कई तरह के लाभ मिलेंगे। कन्या राशि वालों के लिए शुक्र दूसरे और नवम भाव के स्वामी होते हैं। कुंडली का दूसरा भाव धन का जबकि नवम भाव भाग्य का होता है। ऐसे में शुक्र का सिंह राशि में गोचर आपके 12वें भाव में होगा। ऐसे में आपकी यात्राएं बढ़ सकती हैं। इस दौरान आपके अंदर अच्छे संस्कार और नैतिकता में इजाफा हो सकता है। करियर के मामले में आपको खास तरह की तरक्की और सफलता मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए नए तरह के अवसरों मे वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके रिश्तों में कमी आ सकती है। सेहत संबंधी मामलों में आपको कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में उसका मन नहीं लगता।
Lucky Rashiyan: 13 सितंबर से इन राशि वालों को करियर में मिलेंगे मनचाहे परिणाम, सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।

कमेंट
कमेंट X