किसी भी घर में वास्तु नियमों का पालन करने पर सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। वहीं वास्तु दोष होने से जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बेडरूम और बेड की दिशा तय करते समय इसका जरूर ख्याल रखना चाहिए। बेडरूम वह महत्वपूर्ण स्थान होता है, जहां आप दिन भर की थकान को दूर कर एक बार फिर उर्जा के साथ अपने काम पर निकलते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार गलत दिशा में सोने से आप नींद न आने के कारण अन्य कई परेशानियों से ग्रस्त हो सकते हैं।
वास्तु के अनुसार सोने के भी होते हैं नियम, बेडरूम बनाने से पहले जरूर जान लें
क्या कहता है विज्ञान
वैज्ञानिक परीक्षणों से यह स्पष्ट हो चुका है कि मनुष्य का शरीर चुम्बकीय तरंगों से प्रभावित होता है एवं स्वयं सूक्ष्म चुम्बकीय तरंगों को फेंकता भी है, जो प्रभामंडल में आकर्षण एवं विकर्षण उत्पन्न करती हैं। जिस प्रकार पृथ्वी का उत्तरी ध्रुव है, ठीक उसी प्रकार से मनुष्य शरीर का मस्तिष्क वाला हिस्सा उसका उत्तरी पोल माना गया है। अतः सम्पूर्ण सुखद विश्राम के लिए मनुष्य का सिर वाला हिस्सा सदैव दक्षिण ध्रुव की और रहना चाहिए, ताकि चुम्बकीय तरंगें सही दिशा में प्रवाहित हो सकें। इसके विपरीत उत्तर दिशा में सिर रखकर सोने से चुम्बकीय प्रवाह अवरुद्ध होकर बिगड़ जाएगा। जिस कारण मनुष्य को ठीक से नींद नहीं आ पाएगी।
कैसे दूर करें अपने घर का वास्तु दोष, जानिए वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)
पूर्व की दिशा का प्रभाव
देवताओं के राजा इंद्र पूर्व दिशा के स्वामी कहे गए हैं। सुबह उठते ही इस दिशा का दर्शन करना देव इंद्र से अपनी सम्पन्नता के लिए आशीर्वाद लेने के समान पुण्यकार्य है। इस दिशा में सिर करके सोने से स्मृति, एकाग्रता एवं स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है और मनुष्य का आध्यात्मिकता के प्रति झुकाव बढ़ता है। वास्तु के अनुसार छात्रों को स्मृति में वृद्धि एवं एकाग्रता बढ़ाने के लिए पूर्व दिशा में सिर करके सोना लाभकारी हो सकता है।
कैसे दूर करें अपने घर का वास्तु दोष, जानिए वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)
पश्चिम दिशा का प्रभाव
जल के अधिपति देवता वरुण पश्चिम दिशा के स्वामी कहे गए हैं, जो हमारी आत्मा,आध्यात्मिक भावना एवं विचारों को प्रभावित करते हैं। वास्तु के अनुसार पश्चिम दिशा में सिर करके सोना भी अनुकूल है, क्योंकि यह दिशा नाम, प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा और समृद्धि को बढ़ाती है।
कैसे दूर करें अपने घर का वास्तु दोष, जानिए वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)
मृत्यु के देवता यम दक्षिण दिशा के स्वामी हैं। इस दिशा में सिर करके सोना सबसे अच्छा माना गया है। वास्तु में कहा गया है कि 'स्वस्थ आयु चाहने वाले मनुष्य को सदैव अपना सिर दक्षिण में एवं पैर उत्तर दिशा की और करके सोना चाहिए'। इस दिशा की ओर सिर करके सोने से व्यक्ति को धन, ख़ुशी, समृद्धि एवं यश की प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त व्यक्ति गहरी नींद में आराम से सोता है।
कैसे दूर करें अपने घर का वास्तु दोष, जानिए वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)

कमेंट
कमेंट X