फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Plants For Home: दौलत और बरकत के लिए वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ये पौधे, तरक्की के साथ होगी धन वर्षा

Tue, 10 May 2022 08:37 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 10 May 2022 08:37 AM IST
विज्ञापन
Vastu Tips Put These Plants at Home for Happiness and Prosperity According to Vastu Shastra
दौलत और बरकत के लिए वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ये पौधे - फोटो : iStock

Vastu Plants For Home: घर हो या ऑफिस सजावट के लिए पेड़-पौधे लगाना हर किसी को पसंद होगा। हरे-भरे पौधे न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं बल्कि ये मन को भी सुकून देते हैं। कहा जाता है कि यदि घर में हरे-भरे पौधे लगे हों, तो सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है। हरे-भरे पौधे तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली के आगमन में सहायक होते हैं। साथ ही ये वातावरण को शुद्ध रखने में मदद करते हैं। वास्तु शास्त्र में भी कई ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है, जिनको घर में लगाने से समृद्धि बनी रहती है। वास्तु के अनुसार, घर में पौधे लगाने से अच्छी सेहत के साथ धन के आगमन का रास्ता भी खुलता है। घर की खूबसूरती और हरियाली बढ़ाने के साथ ही अगर आप भाग्य का साथ भी पाना चाहते तो वास्तु के अनुसार कुछ पौधे लगाएं। ये पौधे आपकी सभी समस्या दूर कर देंगे। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में...

Vastu Tips Put These Plants at Home for Happiness and Prosperity According to Vastu Shastra
दौलत और बरकत के लिए वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ये पौधे - फोटो : iStock
क्रासुला का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रासुला का पौधे को बहुत ही भाग्यशाली होता है। कहते हैं कि इसे घर में लगाने से पैसों की किल्लत दूर होती है और कभी आर्थिक तंगी नहीं आती। क्रासुला के पौधे को आम भाषा में जेड ट्री, लकी ट्री, मनी ट्री भी कहते हैं। 

Vastu Tips Put These Plants at Home for Happiness and Prosperity According to Vastu Shastra
दौलत और बरकत के लिए वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ये पौधे - फोटो : iStock
शमी का पौधा

शमी का पौधा बेहद ही शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही धन-धान्य में बढ़ोतरी होने लगती है। मान्यताओं अनुसार इस पौधे को घर में लगाकर इसकी रोजाना पूजा करने से विवाह संबंधी दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं। साथ ही शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या के दुष्प्रभावों से भी बचा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips Put These Plants at Home for Happiness and Prosperity According to Vastu Shastra
दौलत और बरकत के लिए वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ये पौधे - फोटो : iStock
मनी प्लांट

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। मनी प्लांट सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। साथ ही ये सौभाग्य को आकर्षित करता है। 

विज्ञापन
Vastu Tips Put These Plants at Home for Happiness and Prosperity According to Vastu Shastra
दौलत और बरकत के लिए वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ये पौधे - फोटो : iStock
बैम्बू प्लांट

वास्तु के अनुसार, बैम्बू प्लांट यानी बांस का पौधा घर में लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इसे उत्तर दिशा में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही ये पौधा घर में सुख-समृद्धि लाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed