{"_id":"647483dfdaa81febcd0dcde6","slug":"200-to-300-km-range-is-available-in-five-affordable-electric-cars-know-details-tata-mg-citroen-2023-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Affordable EV: कम कीमत की पांच इलेक्ट्रिक कारों में मिलती है 200 से 300 किलोमीटर की रेंज, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Affordable EV: कम कीमत की पांच इलेक्ट्रिक कारों में मिलती है 200 से 300 किलोमीटर की रेंज, जानें डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 29 May 2023 04:55 PM IST
सार
भारतीय बाजार में लगातार इलेक्ट्रिक कारों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। कम कीमत में भी इलेक्ट्रिक कारों को खरीदा जा सकता है, जिनसे 200 से 300 किलोमीटर की रेंज मिलती है।
भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो ऐसी कौन सी कारें हैं, जो कम बजट में मिल सकती है और साथ ही इनमें 200 से 300 किलोमीटर की रेंज मिलती है।
Trending Videos
एमजी कॉमेट
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : mg india
भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली एमजी की कॉमेट बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार है। साइज में टाटा नैनो की तरह दिखने वाली इस कार में चार यात्री सफर कर सकते हैं। कंपनी की ओर से इसमें 17.3 Kwh की बैटरी दी जाती है, जिसे फुल चार्ज करने के बाद 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत की शुरूआत 7.98 लाख रुपये से होती है।
फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन की ओर से भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में ईसी3 को ऑफर किया जाता है। इसमें कंपनी की ओर से 29.2 Kwh की बैटरी दी जाती है, जिसे फुल चार्ज करने के बाद 320 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। सिट्रॉएन ईसी3 इलेक्ट्रिक कार की कीमत की शुरूआत 11.50 लाख रुपये से होती है और इसकी कीमत 12.76 लाख रुपये एक्स शोरुम तक जाती है।
देश की दूसरी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के तौर पर टियागो इलेक्ट्रिक को खरीदा जा सकता है। इसके लॉन्ग रेंज वाले वैरिएंट की कीमत 10.24 लाख रुपये एक्स शोरुम है। इसमें कंपनी की ओर से इसमें 24KWh की बैटरी दी जाती है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद टियागो इलेक्ट्रिक को 315 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
12.49 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर टाटा की ओर से टिगोर इलेक्ट्रिक को ऑफर किया जाता है। अगर आप एक सेडान इलेक्ट्रिक कार की तलाश कर रहे हैं तो कम बजट में मिलने वाली यह कार काफी आरामदायक है। 26KWh की बैटरी की क्षमता के साथ आने वाली इस कार को फुल चार्ज में 315 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 13.75 लाख रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।