सब्सक्राइब करें

2022 Maruti Suzuki S-Presso: नए सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई एस-प्रेसो, देती है 25.30 kmpl का माइलेज

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 02:06 PM IST
सार

Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने नई 2022 Maruti S-Presso (2022 मारुति एस-प्रेसो) को न्यू के-सीरीज 1.0 एल डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन और आइडल-स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Maruti S-Presso 2022 Model Launched in India Check Price, Mileage and More Features in Hindi 2022 Maruti Suzuki S-Presso Launched in India Know Price Features Specifications Saftey Features News in HIndi maruti suzuki s presso facelift 2022
2022 Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने नई 2022 Maruti S-Presso (2022 मारुति एस-प्रेसो) को न्यू के-सीरीज 1.0 एल डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन और आइडल-स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है। नया मॉडल 4 ट्रिम लेवल में उपलब्ध है - Std, LXi, Vxi and Vxi - जिसकी कीमत 4.25 लाख रुपये से 5.99 लाख रुपये के बीच रखी गई है। नई एस-प्रेसो नए सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है, जो पिछले मॉडल में नहीं थे।
Trending Videos
Maruti S-Presso 2022 Model Launched in India Check Price, Mileage and More Features in Hindi 2022 Maruti Suzuki S-Presso Launched in India Know Price Features Specifications Saftey Features News in HIndi maruti suzuki s presso facelift 2022
2022 Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Maruti Suzuki
इंजन और पावर
नई एस-प्रेसो नेक्स्ट जेन के-सीरीज 1.0 एल डुअल जेट, आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ डुअल वीवीटी पेट्रोल इंजन से पावर लेती है। यह 5,500rpm पर 65bhp का पावर और 3,500rpm पर 89Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और एजीएस (ऑटो-गियर शिफ्ट) या एएमटी शामिल हैं। AGS को टॉप-स्पेक Vxi और Vxi+ वेरिएंट पर पेश किया गया है।

साइज और माइलेज
2022 मारुति एस-प्रेसो AGS में 25.30 किमी प्रति लीटर की एआरएआई प्रमाणित माइलेज देने का दावा करती है। जबकि मैनुअल वर्जन में 24.76 किमी प्रति लीटर की माइलेज का दावा किया गया है। साइज की बात करें तो एस-प्रेसो की लंबाई 3,565 mm, चौड़ाई 1,520 mm और ऊंचाई 1,567 mm है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti S-Presso 2022 Model Launched in India Check Price, Mileage and More Features in Hindi 2022 Maruti Suzuki S-Presso Launched in India Know Price Features Specifications Saftey Features News in HIndi maruti suzuki s presso facelift 2022
2022 Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Maruti Suzuki
नए फीचर्स
नई 2022 मारुति एस-प्रेसो AGS वैरिएंट अब हिल होल्ड असिस्ट के साथ ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम) जैसे फीचर्स के साथ आती है। Vxi और VXi+ ट्रिम्स में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM (आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स) मिलते हैं। एंट्री-लेवल टॉल-बॉय हैचबैक में डुअल फ्रंट एयरबैग, EBD के साथ ABS, प्री-टेंशनर्स और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर के साथ फोर्स लिमिटर फ्रंट सीटबेल्ट, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम और रिवर्स पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं।

हैचबैक स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और वॉयस कंसोल, ट्विन चेंबर हेडलैम्प्स और स्मार्ट प्ले स्टूडियो के साथ डायनेमिक सेंटर कंसोल के साथ आता है। यह सुजुकी के लाइटवेट हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो सेलेरियो और वैगन आर में भी मिलता है।
 
Maruti S-Presso 2022 Model Launched in India Check Price, Mileage and More Features in Hindi 2022 Maruti Suzuki S-Presso Launched in India Know Price Features Specifications Saftey Features News in HIndi maruti suzuki s presso facelift 2022
2022 Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Maruti Suzuki
कीमत
नई एस-प्रेसो 4 ट्रिम्स- स्टैंडर्ड, एलएक्सआई, वीएक्सआई और वीएक्सआई+ में उपलब्ध है। मैनुअल रेंज 4.25 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और 5.49 लाख रुपये तक जाती है। दूसरी ओर, AGS गियरबॉक्स सिर्फ Vxi और Vxi+ वैरिएंट के साथ उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 5.65 लाख रुपये और 5.99 लाख रुपये है।

वैरिएंट्स के आधार पर नई 2022 मारुति एस-प्रेसो की एक्स-शोरूम कीमतें: 
 
नई एस-प्रेसो के वैरिएंट कीमत (रुपये)
Std. MT 4.25 लाख
Lxi MT 4.95 लाख
Vxi MT 5.15 लाख
Vxi+ MT 5.49 लाख
Vxi (O) AGS 5.65 लाख
Vxi+ (O) AGS 5.99 लाख
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed