सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2027 Mercedes-Benz EQS Unveiled with 926 km Range, 800V Architecture and Steer-by-Wire Tech

2027 Mercedes-Benz EQS: नई मर्सिडीज EQS सेडान पेश, 926 किमी रेंज, 800V टेक्नोलॉजी और स्टेयर-बाय-वायर फीचर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Tue, 14 Apr 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

2027 Mercedes-Benz EQS सेडान में एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमें ज्यादा रेंज, तेज चार्जिंग, AI-आधारित सॉफ्टवेयर और अगली पीढ़ी की स्टीयरिंग टेक्नोलॉजी शामिल है। 

2027 Mercedes-Benz EQS Unveiled with 926 km Range, 800V Architecture and Steer-by-Wire Tech
2027 Mercedes-Benz EQS Sedan - फोटो : Mercedes-Benz
विज्ञापन

विस्तार

Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने वैश्विक स्तर पर 2027 EQS सेडान को पेश किया है। यह अपडेटेड मॉडल बेहतर इलेक्ट्रिक रेंज और पूरी तरह बदले हुए आर्किटेक्चर के साथ आता है। जो इसके लॉन्च के बाद सबसे बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।

Trending Videos


रेंज और आर्किटेक्चर में क्या बदलाव हुए हैं?
इस अपडेट का मुख्य आकर्षण नया 800-वोल्ट इलेक्ट्रिकल सिस्टम है। जिसकी मदद से EQS 450+ एक बार चार्ज करने पर 926 किमी (WLTP) तक की रेंज देता है, जो पहले से लगभग 13 प्रतिशत ज्यादा है। यह इसे दुनिया की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली लग्जरी ईवी में शामिल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सुधार के पीछे 122 kWh की नई बैटरी है, जिसमें बेहतर सेल केमिस्ट्री और ज्यादा एफिशिएंट इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट्स का इस्तेमाल किया गया है।

परफॉर्मेंस और ब्रेकिंग में क्या सुधार हुआ है?
रियर एक्सल पर नया टू-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। जो कम स्पीड पर बेहतर एक्सेलेरेशन और हाईवे पर ज्यादा एफिशिएंसी देता है।
रेजनरेटिव ब्रेकिंग को भी 385 kW तक बढ़ाया गया है। जिससे रोजमर्रा की ड्राइविंग में पारंपरिक ब्रेक्स की जरूरत काफी कम हो जाती है।

चार्जिंग स्पीड कितनी तेज है?
नई प्लेटफॉर्म के साथ यह कार 350 kW तक DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। जिससे सिर्फ 10 मिनट में 320 किमी तक की रेंज मिल सकती है (WLTP के अनुसार)।

पुराने 400-वोल्ट चार्जर्स पर यह सिस्टम बैटरी को दो हिस्सों में बांट देता है। जिससे 175 kW तक की चार्जिंग स्पीड बनी रहती है।
कंपनी ने बैटरी में कोबाल्ट की मात्रा कम करते हुए एनर्जी डेंसिटी बढ़ाई है। जिससे बिना बैटरी साइज बढ़ाए ज्यादा रेंज मिलती है।

स्टेयर-बाय-वायर टेक्नोलॉजी क्या है?
इस कार की सबसे बड़ी खासियतों में से एक ‘स्टेयर-बाय-वायर’ टेक्नोलॉजी है। जिसमें स्टीयरिंग व्हील और फ्रंट व्हील के बीच मैकेनिकल कनेक्शन हटा दिया गया है।
यह सिस्टम बाद में उपलब्ध कराया जाएगा और इसका उद्देश्य बेहतर मैन्युवरबिलिटी, कम ड्राइवर प्रयास और केबिन में ज्यादा स्पेस देना है।

इंटीरियर और AI फीचर्स में क्या नया है?
EQS अब नए MB.OS प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें क्लाउड कनेक्टिविटी और ओवर-द-एयर अपडेट्स मिलते हैं।
अपडेटेड MBUX सिस्टम में AI-आधारित वर्चुअल असिस्टेंट दिया गया है। जो जटिल वॉयस कमांड को भी समझ सकता है।

चौड़ा हाइपरस्क्रीन अब भी स्टैंडर्ड है, जिसे और बेहतर कस्टमाइजेशन के साथ पेश किया गया है।
इंटीरियर में हाइपरस्क्रीन, AI-आधारित MBUX सिस्टम और बेहतर कम्फर्ट फीचर्स शामिल हैं।

कम्फर्ट और सेफ्टी फीचर्स में क्या सुधार हुए हैं?
सेडान में नया डिजिटल लाइट सिस्टम दिया गया है। जो माइक्रो-LED टेक्नोलॉजी के साथ आता है और ज्यादा तेज व एफिशिएंट रोशनी देता है।
AIRMATIC (एयरमैटिक) सस्पेंशन अब क्लाउड-बेस्ड डेटा का उपयोग करके गड्ढों से पहले ही सस्पेंशन को एडजस्ट कर लेता है।

नए फीचर्स में हीटेड सीट बेल्ट्स, HEPA (हेपा) एयर फिल्टर और बेहतर रियर-सीट एंटरटेनमेंट शामिल हैं।

भारत में लॉन्च कब होगा?
जर्मनी में इसकी शुरुआती कीमत करीब €94,403 (लगभग 85 लाख रुपये) है। जिसमें एक नया लोअर-स्पेक वेरिएंट भी जोड़ा गया है, ताकि यह BMW i7 जैसी प्रतिद्वंद्वी कारों से मुकाबला कर सके।

भारत में इस सेडान के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। क्योंकि Mercedes-Benz 2026 में 12 नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बना रही है। 
हाल ही में कंपनी ने भारतीय बाजार में EQS एसयूवी भी लॉन्च की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed