सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   NCR traffic advisory: major diversions in delhi and noida on ambedkar jayanti

NCR Advisory: जाम से बचना है तो देख लें ये एडवाइजरी, अंबेडकर जयंती पर दिल्ली-नोएडा में भारी ट्रैफिक की आशंका

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Tue, 14 Apr 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Ambedkar Jayanti Traffic Advisory: आज डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर दिल्ली और नोएडा में होने वाले बड़े आयोजनों के चलते भारी ट्रैफिक जाम लगने की आशंका है। इसे देखते हुए पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

NCR traffic advisory: major diversions in delhi and noida on ambedkar jayanti
दिल्ली और नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती के मौके पर कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के चलते दिल्ली और नोएडा की सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम लगने की आशंका है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस और गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुबह से लेकर देर शाम तक कई बड़े रूट्स पर डायवर्जन रहेगा और पार्किंग को लेकर सख्त नियम लागू होंगे। अगर आप आज गाड़ी से बाहर निकलने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि किन रास्तों का इस्तेमाल करना है और किनसे बचना है।

Trending Videos

नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन का पूरा प्लान

दलित प्रेरणा स्थल पर जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए नोएडा पुलिस ने कई रूट्स पर खास डायवर्जन लागू किए हैं:

ग्रेटर नोएडा से नोएडा (एक्सप्रेसवे): महामाया फ्लाईओवर पर भारी जाम लगने की स्थिति में, नोएडा में एंट्री करने वाले सभी वाहनों को सेक्टर-37 की तरफ मोड़ दिया जाएगा। जाम से बचने के लिए आप अट्टापीर, रजनीगंधा चौक या सेक्टर-15 गोलचक्कर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म सिटी फ्लाईओवर से: अगर फिल्म सिटी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक बढ़ता है तो वाहनों को सेक्टर-18 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से आप एलिवेटेड रोड या रजनीगंधा चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।

नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर: फिल्म सिटी फ्लाईओवर पर भारी जाम होने पर, सेक्टर-14A फ्लाईओवर से आने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-15 गोलचक्कर की ओर मोड़ दिया जाएगा।

नोएडा में गाड़ी कहां पार्क करें?

अगर आप अपनी निजी कार या अन्य छोटे वाहन से नोएडा आ रहे हैं तो पुलिस के जरिए तय की गई पार्किंग व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें। परी चौक की ओर से आने वाले यात्री अपनी गाड़ियां दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर 1 के अंदर पार्क कर सकते हैं, जबकि दिल्ली की दिशा से आने वालों के लिए फिल्म सिटी के भीतर स्थित मल्टी-लेवल पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, जो लोग कालिंदी कुंज के रास्ते आ रहे हैं, वे सेक्टर-95 ड्रेन के पास बनी अंडरग्राउंड पार्किंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: रामलीला मैदान और पहाड़गंज रूट

आज दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक विशाल जनसभा आयोजित की जा रही है। इसके बाद वहां से पहाड़गंज तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रमों की इस लंबी श्रृंखला के कारण सुबह 9 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक पूरे इलाके में ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी रहने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट), आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट और मिंटो रोड जैसे व्यस्त रास्तों पर जाने से बचें। साथ ही कुतुब रोड, रानी झांसी मार्ग और डीबीजी रोड पर भी भारी जाम लग सकता है।

यह शोभा यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर अजमेरी गेट, खारी बावली, सदर बाजार और फिल्मिस्तान सिनेमा से होते हुए डीबी गुप्ता रोड के रास्ते पहाड़गंज स्थित अंबेडकर भवन पर जाकर संपन्न होगी, इसलिए इन मार्गों पर यात्रा करने से पहले वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करना ही समझदारी होगी।

कम्यूटर्स के लिए कुछ जरूरी टिप्स

आज के भारी जाम और भीड़भाड़ से बचने के लिए दिल्ली-नोएडा मेट्रो का उपयोग करना सबसे सुरक्षित और तेज विकल्प साबित होगा। अगर आप निजी वाहन से दिल्ली आ रहे हैं तो ध्यान रखें कि अपनी गाड़ी केवल माता सुंदरी कॉलेज की पार्किंग में ही खड़ी करें, क्योंकि सड़क किनारे पार्क किए गए वाहनों को दिल्ली पुलिस के जरिए तुरंत टो कर लिया जाएगा। हालांकि डायवर्जन लागू रहेंगे, लेकिन एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा। इसके अलावा, अगर आप नोएडा में हैं और आपको ट्रैफिक से जुड़ी किसी भी प्रकार की मदद या जानकारी चाहिए तो आप सीधे नोएडा ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed