{"_id":"69de00d401bd7d6006043f19","slug":"choosing-disc-brakes-truth-about-motorcycle-safety-you-need-know-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Disc Brake Bike: क्या डिस्क ब्रेक वाली बाइक हाेती है सुरक्षित? खरीदने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Disc Brake Bike: क्या डिस्क ब्रेक वाली बाइक हाेती है सुरक्षित? खरीदने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Disc brake in motorcycles: आज के समय में बाइक खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल होता है, क्या डिस्क ब्रेक जरूरी है? दरअसल डिस्क ब्रेक बाइक को तेज और सुरक्षित तरीके से रोकने में मदद करते हैं। हालांकि, इनकी कीमत और मेंटेनेंस थोड़ा महंगा होता है। इसलिए खरीदने से पहले इसके फायदे और नुकसान जरूर समझें...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
Safety features in motorcycles: बाइक या कोई भी अन्य वाहन चलाते समय सबसे जरूरी समय पर ब्रेक लगना होता है। अगर आपकी गाड़ी का ब्रेक सिस्टम कमजाेर है, तो छोटी सी गलती भी बड़े हादसे में तब्दील हो सकती है। इसी वजह से आजकल आने वाली ज्यादातर बाइक्स में डिस्क ब्रेक दिया जाता है। इसके पहले बाइक्स में सिर्फ ड्रम ब्रेक होते थे, लेकिन जैसे-जैसे स्पीड और टेक्नोलॉजी बढ़ी, डिस्क ब्रेक की जरूरत महसूस होने लगी, खासकर स्पोर्ट्स बाइक्स में यह फीचर सबसे पहले आया और अब यह आम बाइक्स में भी देखने को मिलता है।
Bike Disc Brake: इसका काम क्या होता है?
डिस्क ब्रेक का मुख्य काम तेज रफ्तार में दौड़ रही बाइक को झटके से और सटीक तरीके से रोकना है और इसमें जहां डिस्क ब्रेक शानदार ग्रिप और तुरंत रिस्पॉन्स देते हैं, वहीं ड्रम ब्रेक बजट के हिसाब से अच्छे होते हैं। डिस्क ब्रेक को सही से इस्तेमाल करना आना बहुत जरूरी है, क्योंकि बिना एबीएस के अचानक जोर से ब्रेक दबाने पर बाइक फिसल सकती है।
डिस्क ब्रेक वाली बाइक के फायदे क्या हैं?
तुरंत कंट्रोल: डिस्क ब्रेक की सबसे बड़ी खूबी है इसकी बाइट होती है। बाइट वह होता है, जो आपको ब्रेक लीवर या पेडल दबाते ही तुरंत महसूस होती है। यह ब्रेक पैड्स कितनी जल्दी और मजबूरी से रोटर यानी डिस्क को पकड़ता यह दर्शाता है। तो अगर हल्का सा लीवर दबाते ही बाइक रुकना शुरू हो जाती है, तो अचानक आई रुकावटों से बचने के लिए ये बेहतर मानी जाती है।
हर मौसम में बेहतरीन परफॉर्मेंस
मौसम कोई भी हो, इसका परफॉर्मेंस हमेशा बेहतर होता है। अगर बारिश के मौसम की बात करें तो इस दौरान सड़कों पर कीचड़ होता है। ड्रम ब्रेक गीले होने पर फिसल सकते हैं, लेकिन डिस्क ब्रेक में ग्रिप बनी रहती है।
कम मेहनत, ज्यादा असर
आपको ब्रेक को जोर से दबाने के लिए कसरत करने की जरूरत नहीं होती। हल्के प्रेस से ही यह एक्टिव हो जाता है। मतलब की उंगलियों के हल्के दबाव से ही बाइक रुक जाती है।
हीटिंग की समस्या नहीं होती
लगातार इस्तेमाल के बाद भी ये जल्दी गर्म नहीं होते और अगर गर्म हो जाएं तो जल्दी ठंडे हो जाते हैं। इसके अलावा तेज चलने के बाद जब आप ब्रेक दबाते हैं, तो डिस्क ब्रेक जल्दी ठंडे हो जाते हैं, जिससे लंबे सफर में ब्रेकिंग पावर कम नहीं होती।
क्या इसके कुछ नुकसान भी हैं?
जेब पर भारी: डिस्क ब्रेक वाले मॉडल अन्य ब्रेक के मुकाबले थोड़े महंगे होते हैं। साथ ही, इनके पैड्स और डिस्क प्लेट को बदलना किसी आम ड्रम ब्रेक की सर्विस से महंगा पड़ता है।
महंगा मेंटेनेंस
देखिए ब्रेक ऑयल का लेवल जांचना और पेड्स बदलना एक प्रोफेशनल काम है, इसलिए डिस्क ब्रेक के लिए आपको अच्छे मैकेनिक की जरूरत पड़ सकती है। जो की महंगा पड़ सकता है।
लॉक होने का डर
अगर आपने कोई ऐसी बाइक खरीदी, जिसमें एबीएस यानी की एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम नहीं है, तो उनमें गलती से अचानक जोर से ब्रेक लगाने पर पहिया लॉक होने का डर रहता है। ऐसे में बाइक फिसलने और गिरने का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए बिना एबीएस वाली डिस्क ब्रेक बाइक पर सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।
डिस्क वाली या बिना डिस्क वाली...कौन सी चुनना बेहतर?
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप शहर में भीड़-भाड़ वाले ट्रैफिक में चलते हैं या अक्सर हाइवे पर तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाते हैं, तो आपके लिए डिस्क ब्रेक बेहतर साबित हो सकती है, लेकिन ध्यान रहे कि इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जरूर हो। क्यों यह आज के समय में सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। लेकिन अगर आपका बजट इतना ज्यादा नहीं है, और आप धीरे-धीरे बाइक चलाते हैं, तो आप ड्रम ब्रेक में भी काम चला सकते हैं।
Trending Videos

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन