{"_id":"69cf4f4c8820d8f3750a8a36","slug":"abs-warning-light-on-don-t-ignore-it-here-s-what-it-means-your-car-safety-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Safety: डैशबोर्ड पर जल रही है ABS लाइट? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानें इसका मतलब और बचाव के तरीके","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Safety: डैशबोर्ड पर जल रही है ABS लाइट? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानें इसका मतलब और बचाव के तरीके
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार
ABS warning light meaning: सड़क पर चलते समय आपकी कार की सुरक्षा कई सेंसर और सिस्टम पर निर्भर करती है और जब सुरक्षा की बात होती है, तो सबसे पहले नाम एबीएस का आता है। तो अगर आपकी कार, ट्रक या एसयूवी चलाते समय डैशबोर्ड पर एबीएस वॉर्निंग लाइट चमकने लगे, तो इसका क्या मतलब है? ये कैसे काम करता है और आखिर ये है क्या? सबकुछ जानिए इस लेख में...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik
विज्ञापन
विस्तार
Anti-lock Braking System explained: एबीएस यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, यह वो तकनीक है जो अचानक ब्रेक लगाने पर पहियों को जाम (Lock) होने से बचाती है। यह गीली या फिसलन भरी सड़कों पर गाड़ी को स्किडिंग से रोकती है और ड्राइवर को स्टीयरिंग पर कंट्रोल देती है। अगर डैशबोर्ड पर इसकी लाइट लगातार जल रही है, तो इसका मतलब है कि सिस्टम में कोई तकनीकी खराबी, जैसे सेंसर फेलियर या मॉड्यूल इश्यू हो सकता है। ऐसे में साधारण ब्रेक तो काम करेंगे, लेकिन ABS की एंटी-स्किड सुरक्षा खत्म हो जाती है।
Car braking safety tips: कैसे काम करती है यह तकनीक?
एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आपकी गाड़ी के ब्रेकिंग मैकेनिज्म को स्मार्ट बनाता है।
जब आप गाड़ी का इग्निशन ऑन करते हैं, तो सिस्टम चेक के हिस्से के रूप में एबीएस लाइट कुछ सेकंड के लिए जलती है और फिर बंद हो जाती है। यह सामान्य प्रक्रिया है।
तो सवाल है कि खतरा कब है?
अगर गाड़ी स्टार्ट होने के बाद या चलते समय लाइट जलती रह जाए, तो यह सिस्टम में खराबी का पक्का संकेत है। इसका सीधा मतलब है कि अब आपकी गाड़ी की सुरक्षा प्रणाली ऑफ हो चुकी है।
Why is my ABS light on: लाइट जलने के मुख्य कारण
एबीएस लाइट जलने का मतलब है कि आपकी गाड़ी अब एक सामान्य पुरानी कार की तरह व्यवहार करेगी। अचानक ब्रेक लगाने पर पहिए तुरंत लॉक हो जाएंगे और आप स्टीयरिंग से गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। फिसलन भरी सड़क या बारिश के दौरान यह स्थिति जानलेवा हो सकती है।
Trending Videos
Car braking safety tips: कैसे काम करती है यह तकनीक?
एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आपकी गाड़ी के ब्रेकिंग मैकेनिज्म को स्मार्ट बनाता है।
- सेंसर तकनीक: यह सिस्टम हर पहिए की गति को व्हील स्पीड सेंसर के जरिए मॉनिटर करता है।
- काम करने का तरीका: अचानक ब्रेक लगाने पर अगर कोई पहिया रुकने या लॉक होने लगता है, तो एबीएस हाइड्रोलिक प्रेशर को तेजी से बदलता है, वो भी एक सेकंड में कई बार। इससे पहिए पूरी तरह जाम नहीं होते और धीरे-धीरे घूमते रहते हैं, जिससे गाड़ी फिसलती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब आप गाड़ी का इग्निशन ऑन करते हैं, तो सिस्टम चेक के हिस्से के रूप में एबीएस लाइट कुछ सेकंड के लिए जलती है और फिर बंद हो जाती है। यह सामान्य प्रक्रिया है।
तो सवाल है कि खतरा कब है?
अगर गाड़ी स्टार्ट होने के बाद या चलते समय लाइट जलती रह जाए, तो यह सिस्टम में खराबी का पक्का संकेत है। इसका सीधा मतलब है कि अब आपकी गाड़ी की सुरक्षा प्रणाली ऑफ हो चुकी है।
Why is my ABS light on: लाइट जलने के मुख्य कारण
- व्हील स्पीड सेंसर में गंदगी: अक्सर सड़क की धूल, कीचड़ या धातु के कण सेंसर पर जमा हो जाते हैं, जिससे वह गलत सिग्नल देने लगता है।
- ब्रेक फ्लूइड का कम होना: हाइड्रोलिक सिस्टम में तेल का स्तर कम होने पर भी यह लाइट जल सकती है।
- एबीएस मॉड्यूल की खराबी: सिस्टम का मुख्य कंट्रोलर (दिमाग) खराब होने पर लाइट परमानेंट ऑन हो जाती है।
एबीएस लाइट जलने का मतलब है कि आपकी गाड़ी अब एक सामान्य पुरानी कार की तरह व्यवहार करेगी। अचानक ब्रेक लगाने पर पहिए तुरंत लॉक हो जाएंगे और आप स्टीयरिंग से गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। फिसलन भरी सड़क या बारिश के दौरान यह स्थिति जानलेवा हो सकती है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन