Suzuki Burgman Street 2026: नई सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च, जानें इस मैक्सी-स्टाइल स्कूटर में क्या है नया
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने सुज़ुकी बर्गमैन स्ट्रीट का 2026 संस्करण लॉन्च किया है।जिसके साथ उसने अपनी मैक्सी-स्टाइल स्कूटर लाइनअप में एक बड़ा अपडेट पेश किया है।
विस्तार
Suzuki Burgman Street (सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट) का न्यू जनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया गया है। 2018 से बिक्री में मौजूद इस मैक्सी-स्टाइल स्कूटर को अब नए डिजाइन, अपडेटेड इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत एक लाख रुपये से ऊपर रखी गई है।
क्या बदला है डिजाइन में?
नई Burgman Street में पहले से ज्यादा शार्प और प्रीमियम डिजाइन दिया गया है।
अब इसमें स्प्लिट LED हेडलैंप सेटअप मिलता है, जिसके साथ DRLs और स्मोक्ड विंडस्क्रीन दी गई है। यह बदलाव पुराने सिंगल हेडलैंप डिजाइन से एक बड़ा अपग्रेड है।
पीछे की तरफ स्कूटर को ज्यादा कर्वी लुक दिया गया है। जहां हॉर्सशू-शेप LED टेललैंप और इंटीग्रेटेड इंडिकेटर्स मिलते हैं।
क्या राइडिंग कंफर्ट में सुधार हुआ है?
स्कूटर में लंबा और चौड़ा फुटबोर्ड दिया गया है, जिससे आरामदायक राइडिंग पोजीशन मिलती है।
साथ ही, बेहतर कुशनिंग वाली सीट लंबी दूरी के सफर को और आरामदायक बनाती है।
यह 12-इंच के व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स के साथ आता है, जो स्टेबिलिटी और ग्रिप बेहतर करते हैं।
कौन-कौन से नए फीचर्स मिलते हैं?
नई Burgman Street में 24.6 लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज, फ्रंट स्टोरेज पॉकेट्स, डुअल यूटिलिटी हुक और USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
इसके अलावा सुजुकी ईजी स्टार्ट सिस्टम, साइड स्टैंड इंटरलॉक और वॉटरप्रूफ स्विचेस जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
टॉप वेरिएंट राइड कनेक्ट TFT एडिशन में की-लेस स्टार्ट, रिमोट फॉब और “आंसर-बैक” फंक्शन दिया गया है।
इसमें 4.2-इंच का कलर TFT डिस्प्ले भी मिलता है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आता है।
क्या इंजन और परफॉर्मेंस में बदलाव हुआ है?
इस स्कूटर में 124cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जिसे सुजुकी ईको परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट किया गया है।
अब यह इंजन 6,500 rpm पर 6.2 kW की पावर और 5,250 rpm पर 10.2 Nm का टॉर्क देता है, जिससे लो और मिड-रेंज परफॉर्मेंस बेहतर हुई है।
पहले के मुकाबले यह ज्यादा स्मूद और फ्यूल-एफिशिएंट राइड का दावा करता है।
क्या फ्रेम और बिल्ड में भी बदलाव है?
नई Burgman Street को अपडेटेड अंडरबोन फ्रेम पर तैयार किया गया है, जो करीब 500 ग्राम हल्का है।
साथ ही, इसमें 25 प्रतिशत ज्यादा टॉर्शनल रिजिडिटी दी गई है, जिससे हैंडलिंग और स्टेबिलिटी बेहतर होती है।
कब से मिलेगी नई Burgman Street?
नई Burgman Street की बिक्री भारत में 8 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
फिलहाल, इसे पुराने मॉडल के साथ ही बाजार में बेचा जाएगा, जिससे ग्राहकों को दोनों विकल्प मिलेंगे।