Audi E7X Electric SUV: 751 किमी रेंज वाली नई ईवी ऑडी E7X चीन में पेश, भारत में नहीं आएगी!
Audi ने SAIC के साथ मिलकर विकसित, अपने नए 'सिर्फ चीन के लिए' Audi सब-ब्रांड के तहत E7X इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा उठाया है।
विस्तार
Audi (ऑडी) ने हाल ही में चीन में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी E7X पेश की है। Audi E7X इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल कंपनी की ग्लोबल लाइनअप से बिल्कुल अलग है और एक नई EV रणनीति को दर्शाता है।
क्या यह Audi का पारंपरिक मॉडल नहीं है?
नहीं, E7X को ऑडी और SAIC Motor (एसएआईसी मोटर) की साझेदारी में बनाए गए नए “AUDI” सब-ब्रांड के तहत लॉन्च किया गया है।
इसमें Audi का पारंपरिक चार रिंग वाला लोगो भी नहीं है। जिससे यह ब्रांड पूरी तरह अलग पहचान रखता है।
डिजाइन में क्या अलग है?
E7X का डिजाइन पारंपरिक ऑडी कारों से काफी अलग है:
-
फ्रंट में सिग्नेचर ग्रिल नहीं
-
छोटे LED एलिमेंट्स से बना फ्रंट फेस
-
फ्लश डोर हैंडल और कैमरा-बेस्ड मिरर
-
पीछे की तरफ रैपअराउंड लाइटिंग
यह एसयूवी 5 मीटर से ज्यादा लंबी है और इसका व्हीलबेस भी काफी बड़ा है।
बैटरी और रेंज कितनी है?
इस एसयूवी में नई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है और बैटरी CATL द्वारा सप्लाई की गई है।
-
बैटरी विकल्प: 100 kWh और 109.3 kWh
-
रेंज: लगभग 615 किमी से 751 किमी
परफॉर्मेंस कैसी है?
E7X में दो पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं:
-
सिंगल मोटर (RWD): लगभग 402 hp
-
डुअल मोटर (AWD): लगभग 671 hp
AWD वर्जन 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 4 सेकंड से कम समय में पकड़ सकता है।
एसयूवी की इंटीरियर के बारे में क्या जानकारी है?
फिलहाल कंपनी ने इंटीरियर का खुलासा नहीं किया है।
इसे जल्द ही बीजिंग ऑटो शो में पूरी तरह पेश किया जाएगा।
क्या यह भारत में लॉन्च होगी?
नहीं, Audi E7X खासतौर पर चीन के बाजार के लिए बनाई गई है।
यह “AUDI” सब-ब्रांड के तहत आती है, जो ग्लोबल मार्केट से अलग रणनीति पर काम करता है।
इसलिए इसके भारत या अन्य देशों में आने की संभावना फिलहाल नहीं है।
भविष्य की इलेक्ट्रिक कारों की दिशा
Audi E7X दिखाती है कि कंपनियां अलग-अलग बाजारों के लिए अलग रणनीति अपना रही हैं।
यह एसयूवी भले ही भारत में न आए, लेकिन यह भविष्य की इलेक्ट्रिक और डिजिटल कारों की दिशा जरूर दिखाती है।