{"_id":"63c242e207a89b084c1e49c7","slug":"auto-expo-open-for-common-people-know-from-where-to-get-tickets-timing-and-price-2023-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Expo 2023: आम लोगों के लिए खुला ऑटो एक्सपो, जानें कहां से मिलेगा टिकट और क्या है दाम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Expo 2023: आम लोगों के लिए खुला ऑटो एक्सपो, जानें कहां से मिलेगा टिकट और क्या है दाम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:22 AM IST
सार
ऑटो एक्सपो 2023 आज से आम जनता के लिए खुल गया है। एक्सपो में नई तकनीक और गाडि़यों को देखने के लिए टिकट कहां मिलेगी। क्या टाइमिंग रहेगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
ऑटो एक्सपो 2023 आज से जनता के लिए पूरी तरह से खुल गया है। एक्सपो में कई तरह की कारें, बस, इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा कॉन्सेप्ट वाहनों को भी शोकेस किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी ऑटो एक्सपो देखना चाहते हैं तो टिकट कहां से मिलेगी, टिकट का दाम क्या होगा और कितने बजे तक आप एक्सपो में वाहनों को देख सकते हैं।
Trending Videos
आम जनता के लिए खुला एक्सपो
2 of 5
Auto Expo 2023
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार 14 जनवरी से ऑटो एक्सपो को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। 14 जनवरी से 18 जनवरी के बीच कोई भी व्यक्ति ऑटो एक्सपो आकर भविष्य की तकनीक के साथ ही कई तरह के वाहनों को देख सकता है।
ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी, टोयोटा, ह्यूंदै, किआ, टाटा, एमजी, लेक्सस, बीवाईडी, वोल्वो आयशर, एसएमएल इजूजू सहित कई कंपनियां शामिल हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियों में टीवीएस आईक्यूब, हीरो मोटोकॉर्प विडा, बीवाईडी, प्रावेग, मैटर, टॉर्क मोटर्स, जॉय ई बाइक्स, अल्ट्रा वॉयलट जैसी कंपनियां अपने वाहनों को डिस्प्ले कर रही हैं।
अगर आप भी ऑटो एक्सपो जाना चाहते हैं तो इसके लिए 14 से 18 जनवरी के बीच प्रति व्यक्ति टिकट की दर 475 से 350 रुपये के बीच रखी गई है। 14 और 15 जनवरी को वीकेंड होने के कारण टिकट की दर 475 रुपये और सोमवार से बुधवार 16 से 18 जनवरी के बीच आने वालों को 350 रुपये की टिकट मिलेगी। एक्सपो के लिए टिकट को बुक माई शो से लिया जा सकता है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशन और आईइएमएल ग्रेटर नोएडा पर भी टिकट काउंटर से टिकट खरीदा जा सकता है।
Maruti Suzuki Jimny 5 Door Auto Expo 2023
- फोटो : For Reference Only
14 से 18 जनवरी के बीच ऑटो एक्सपो के खुलने से लेकर बंद होने तक का समय निश्चित किया गया है। 14 और 15 जनवरी को एक्सपो में आने वाले लोग सुबह 11 बजे से एक्सपो में आ सकते हैं जबकि रात आठ बजे तक ही एक्सपो खुला रहेगा। 16 से 17 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक एक्सपो देखा जा सकता है। वहीं एक्सपो के आखिरी दिन 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम को छह बजे तक ही एक्सपो को देखा जा सकेगा। आखिरी दिन होने के कारण एक्सपो को एक घंटे पहले ही बंद कर दिया जाएगा। वहीं हॉल में एंट्री आखिरी आधे घंटे से पहले बंद कर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।